ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना के गर्दनीबाग मे जारी अप्रशिक्षित शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन हुआ समाप्त

सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हुआ धरना-प्रदर्शन

पटना। बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले दिनांक:-23.03.2022 से पटना के गर्दनीबाग मे प्रारंभ हुआ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम सकारात्मक वार्ता के बाद हुआ समाप्त।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम अपने नियत समयानुसार दिन के 11:00 बजे प्रारंभ हुआ जिसमे सूबे के सभी जिलों के हजारों अप्रशिक्षित शिक्षक सामिल हुए एवं अपने मांगो को लेकर आवाज बुलंद किए।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष-नवलकिशोर सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि विगत दो वर्ष से इन अप्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन बाधित है जिससे इनके समक्ष भारी संकट आ खड़ा हुआ है।
श्री सिंह ने कहा कि रूपए के अभाव मे बच्चो की पढ़ाई के साथ-साथ मां-बाप की ईलाज के लिए इनके पास रूपए तक नही है।अगर सरकार इनके मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नही करती है तो हम आने वाले समय मे इससे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रदेश प्रवक्ता-मशकूर आलम एवं मीडिया प्रभारी-मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि जबतक सरकार अप्रशिक्षित शिक्षकों का दो वर्ष से बाधित वेतन भुगतान एवं सेवामुक्त अप्रशिक्षित शिक्षक को पुनः सेवा मे बहाल नही करती है तबतक हम चैन से नही बैठेंगे।
धरना-प्रदर्शन के क्रम मे मुख्यमंत्री सचिवालय से वार्ता के लिए बुलाया आया जिसके लिए सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों से विचारोपरांत एक शिष्टमंडल कमिटी बना जिसमे संघ के प्रदेश अध्यक्ष-नवलकिशोर सिंह प्रवक्ता-मशकूर आलम पूर्वी चम्पारण मीडिया प्रभारी-विनोद कुमार पाण्डेय एवं शिक्षक रणधीर कुमार प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय गए जहां उनकी वार्ता उप सचिव श्री मनोज कुमार जी से हुई।उप सचिव महोदय ने आश्वस्त किया कि विभागीय स्तर पर विचारोपरांत बहुत जल्द अप्रशिक्षित शिक्षकों के मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा और इनके मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.