बिहार दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों बच्चों की बिगड़ी तबीयत, PMCH किया गया रेफर
पटना के गांधी मैदान से सामने आई है। जहां बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है बीमार बच्चों की संख्या सौ के करीब हैं, जिन्हें इलाज के लिए गांधी मैदान में ही बने मेडिकल कैंप ले जाया गया है। वहीं कुछ बच्चों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। एक साथ इतने बच्चों के बीमार होने के बाद आयोजकों में हड़कंप मच गया है।