ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक महोत्सव संपन्न

विश्व रंगमंच दिवस पर स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित गांधी घाट अशोक राजपथ में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव रंग नुक्कड़ का आयोजन 26-27 मार्च को संध्या 5:00 बजे लोक गायिका एवं फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर के प्रसिद्ध गायिका रेखा झा के कर कमलों में शुरू किया गया।आज दूसरे दिवस को कुमार उदय सिंह के रंग समूह द्वारा”सिक्योरिटी गार्ड की बहाली” नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक काफी उल्लास व धूमधाम से मंचित हुआ और करीब सैकड़ों दर्शकों ने इस नाटक को देख कर काफी मनोरंजन किया।
इस नाटक में हास्य व्यंग के अलावा भ्रष्टाचार को दिखाया गया था जो आज वर्तमान में हर ऑफिस और कार्यालय में दिखाई देता है। निर्देशक कुमार उदय सिंह रंग समूह के द्वारा किया गया। भाग लेने वाले कलाकारों में कुमार उदय सिंह पप्पू ठाकुर एवं संजीव कुमार मात्र थे।
इस नुक्कड़ नाटक समारोह समारोह का आयोजन आयोजन वैशाली की संस्था रंग रूप एवं सर्किल थिएटर इन एजुकेशन फॉर्म द्वारा किया गया।
इस समापन के अवसर पर प्रसिद्ध गायिका रेखा झा के अलावा डॉक्टर इरशाद, सांस्कृतिक पुरुष व पत्रकार विश्वमोहनचौधरी संत,आकाश कुमार,अभिजीत चक्रवर्ती, मोहम्मद जफर, अरविंद कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.