ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘ आप ‘ ने आम सभा कर पटना सिटी में चलाया सदस्यता अभियान

पंजाब की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी बिहार में प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज पटना साहिब विधानसभा में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा सदस्यता अभियान का उद्घाटन मंगल तालाब परिसर में आम सभा के माध्यम से किया गया। आज सभा की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार पंकज ने किया, जबकि संचालन असलम कर रहे थे। सभा को संबोधित करने वालो में पार्टी के दलित नेता श्री साधुशरण चौधरी और मो सलीम रजा प्रमुख थे।
पटना सिटी में सदस्यता अभियान शुरू होने के प्रथम दिन ही सदस्यता प्राप्ति हेतु स्थानीय लोगो में काफी उत्साह देखा गया। आज महज दो घंटे में ही सौ से अधिक लोगो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।
पार्टी हवाले से श्री कुमार ने बताया की पटना साहिब विधान सभा के चौक चौराहों पर सदस्यता अभियान अगले एक महीने तक जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.