ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूजा-पाठ के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, सहेली की मकान मालकिन पर पीड़िता ने लगाया जिस्मफरोशी का आरोप

पटना की 17 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पूजा-पाठ के नाम पर एक ढोंगी बाबा ने 10 लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 28 मार्च को पीड़िता ने राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली की मकान मालकिन प्रियंका जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। वह गरीब परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाती है। मामला दर्ज होने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता की सहेली की मकान मालकिन प्रियंका देवी गरीब लड़कियों को झांसे में लेकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका ने उसे पूजा-पाठ का झांसा दिया था। कहा था कि पूजा कराओगी तब नोटों की बारिश होने लगेगी। फिर क्या था दोनों नाबालिक लड़कियां महिला के झांसे में आ गयी। 27 फरवरी को दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचे जहां पहले से मौजूद एक युवक दोनों लड़कियों को लेकर बनारस के लिए निकला

जिसके बाद उसे बनारस से फरीदाबाद ले जाया गया। जहां एक बाबा के घर पर दोनों लड़कियों को रखा गया था वहां पहले से 10 लोग मौजूद थे। पूजा करने के लिए एक लड़की को बैठाया गया लेकिन उसकी सहेली को पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा पर बैठने से रोक दिया गया। उसे बाहर बैठा दिया गया। जिसके बाद मौका पाकर सहेली वहां से भाग निकली। वह पटना में अपने घर पर पहुंच गयी। और वहां पूजा के दौरान पीड़िता को खाने के लिए ढोंगी बाबा ने प्रसाद दिए। प्रसाद खाने के बाद पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद ढोंगी बाबा और 10 युवकों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया

इस दौरान बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर अश्लील वीडियो भी बनाया गया। शरीर के सारे कपड़े उतार दिए गये थे। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को पुजारी के घर पर दो दिनों तक रखा गया था। जिसके बाद उसे बनारस लाया गया। बनारस पहुंचने पर पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाते हुए पटना पहुंच गयी

पटना पहुंचने के बाद उसने इस बात की जानकारी महिला दलाल प्रियंका को बतायी यह सब जानने के बावजूद प्रियंका ने उसे फिर पैसों का लालच दिया और किसी से यह बात नहीं बताने की बात कही प्रियंका ने उसे फिर बनारस चलने को कहा इसके लिए वह पीड़िता पर दवाब बनाने लगी लेकिन वह बनारस जाने से बजाए राजीव नगर थाना पहुंच गयी

जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बतायी जिसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रियंका की गिरफ्तारी में जुटी है और इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्रियंका से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने अब तक कितनी लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.