ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्रोच्चारण के बीच आज से आरंभ होगा चैत्र नवरात्र

मंत्रोच्चारण के बीच आज से आरंभ होगा चैत्र नवरात्र
पटना। हिन्दुओं का नव वर्ष के साथ-साथ चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। शास्त्रों में चैत्र, आषाढ़ अश्विन एवं माघ महीने के शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक चार नवरात्र की चर्चा मिलती है। साधक और गृहस्थ कलश स्थापित कर मां भगवती की पूजा करते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्र में माता की सवारी घोड़ा है, जबकि उनकी विदाई भैंसे पर हो रही है। ज्योतिषाचार्य पीके युग कहते हैं कि हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष का शुरूआत होती है। इस साल यह नवरात्र 2 अप्रैल को शुरू होगा और 11 अप्रैल तक चलेगा। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि भगवती उपासना के लिए घट स्थापना का शुभ मुहुर्त 2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट का समय उत्तम है। इसके बाद अभिजीत मूहर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यह भी घट स्थापना का बढ़िया मूहर्त है। इस दिन गुरु और शुक्र के साथ रहने से शंख योग जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। वही सूर्य और बुध के साथ रहने से बुद्धादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। आचार्य प्रियेन्दू प्रियदर्शी कहते हैं कि प्रतिपदा तिथि 01 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 02 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक है।नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजन होता है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। नवरात्र में माता का पूजन-अर्चन क्षमा प्रार्थना के साथ किया जाना जरूरी है। प्रत्येक दिन विधिवत पूजा के बाद क्षमा प्रार्थना किया जाना आवश्यक और लाभदायक होगा। चैत्र नवरात्र का महत्व इसी बात से स्पष्ट होता है कि इसी दिन परम पिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पूजा पाठ यज्ञ हवन आदि के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

दरभंगा व भागलपुर में राज्य कर्मचारी बीमा निगम द्वारा अस्पताल खोलने की कोई योजना नहीं
बिहटा मेडिकल कॉलेज में 100 के विरुद्ध ं-81 छात्र नामांकित
बीमित व्यक्तियों के बच्चों के लिए आरक्षित 35 सीटों में से 32 छात्रों का नामांकन : सुमो सुशील कुमार मोदी
पटना। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी के प्रश्न के उत्तर में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय, बिहटा में प्रतिवर्ष 100 सीटें हैं तथा 21 मार्च तक शैक्षणिक वर्ष 2020-21 (प्रथम बैच) में 81 छात्र नामांकित किए गए हैं। इस मेडिकल कॉलेज में ईएस आई बीमित व्यक्ति के बच्चों के लिए 100 सीटों में से 35 सीटें आवंटित की गई हैं और इन आवंटित सीटों में से 32 छात्रों का नामांकन किया गया है।मंत्री ने यह भी बताया कि दरभंगा और भागलपुर में ईएसआई अस्पताल खोलने की कोई योजना नहीं है। मंत्री ने बताया कि ईएसआईसी मानदंडों के अनुसार 25 किलोमीटर के सीमित क्षेत्र में 100 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए 50 हजार की आईपी जनसंख्या की आवश्यकता होती है। दरभंगा और भागलपुर में वर्तमान आईपी क्रमश: 10 हजार एवं 18,961 है। अत: यहां पर अस्पताल नहीं खोला जा सकता है।

हम में कई पदाधिकारियों का मनोनयन
पटना। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पार्टी संगठन में अनुशासन की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर बीएल वैश्यन्त्री को अनुशासन समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रफुल्ल मांझी ने संगठन को नए सिरे से गठन करते हुए रविंद्र शास्त्री को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि रविंद्र शास्त्री उर्फ़ रविंद्र भारतीय को उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने तीसरी बार युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी है, जिसका लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। वहीं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ज्योति मांझी ने गीता पासवान को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।इन पदाधिकारियों के मनोनयन पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारीअमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामविलास प्रसाद, रघुवीर मोची, अनिल रजक, महेन्द्र सदा, मो सैफुद्दीन, प्रमोद पासवान, रंजीत कुमार आदि हम नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय महासचिव बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी के द्वारा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनयन किए जाने पर बधाई दी है।

पंचायत प्रतिनिधियों को पीएम व सीएम के प्रति आस्था : पारस
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुंचें। इस संबंध में प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशीने बताया कि श्री पारस बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार चुनाव को लेकर पार्टी केप्रदेश कार्यालय पटना में प्रदेश पदाधिकारियों और निकाय चुनाव के प्रभारियों केसाथ विचार विमर्श करते हुए अपने पदाधिकारियों से कहा कि एनडीए के सभी 24 उम्मीदवार के जीत सुनिश्चित कराने को लेकर सलाह दिया तथा सभी जिला अध्यक्षों से बात की औरमुस्तैदी और लगन के साथ काम करने की नसीहत दी। श्री पारस ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव मेंजीते हुए प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति विश्वास के साथ खड़े हैं। श्री चंद्रवंशी ने बताया कि श्री पारस 2 और 3 अप्रैल कोअपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में कई स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोजपा उम्मीदवार भूषण कुमार राय के जीत सुनिश्चितकराने को लेकर एन.डी.ए के स्थानीय विधायक जिलाध्यक्ष और स्थानीय निकाय चुनावमें जीते हुए लोगों के साथ बैठक करेगें।

दीदारगंज टोल प्लाजा सेप्रतिदिन 20 से 22 हजार गाड़िया गुजरती : एनएचएआई
पटना। एनएचएआई से मिली जानकारी में बिहार के टोल प्लाजा से हर दिन औसतन दो लाख से अधिक गाड़ियां पार करती हैं। बिहार में सबसे अधिक दीदारगंज टोल से 20-22 हजार गाड़ियां पार करती हैं। दूसरा स्थान मोहनियां का है, जहां से लगभग हर रोज 19 हजार से अधिक गाड़ियां हर रोज गुजरती है। सभी टोल प्लाजा पर आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं का रहना जरूरी है। इसमें एम्बुलेंस से लेकर रोड रिपेयरिंग व्हीकल और क्रेन का होना अतिआवश्यक है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण टोल प्लाजा पर इसका पालन नहीं हो रहा है। हालांकि एनएचएआई के अधिकारी दावा करते हैं कि आॅपरेशन एंड मेंटेनेंस में कोताही होने पर टोल संभालने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाती है। हर साल की तरह एक अप्रैल से एक बार फिर एनएचएआई ने लगभग 10 फीसदी टोल टैक्स में वृद्धि की है। इसके तहत टोल टैक्स में 10 रुपए से लेकर 65 रुपये तक की वृद्धि हुई है। विभाग ने हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए प्रति वाहन 10 रुपये और कॉमर्शियल गाड़ियों में 65 रुपये तक बढ़ोतरी की है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार कार और जीप के टोल टैक्स में 10 रुपये का इजाफा किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ओवरसाइज वाहन के टोल में की गई है। एक तरफ के टोल में 65 रुपये की वृद्धि की गई।

41 जगहों से निकलेगी रामनवमी शोभा यात्रा की झांकी
पटना। आगामी 10 अप्रैल को होनेवाली रामनवमी की तैयारियों की जानकारी श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनन्दन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि दो वर्षो के अंतराल के बाद होने वाली इस बार श्री रामनवमी की भव्य तैयारी की गयी है। श्री रामनवमी के एक दिन पहले 09 अप्रैल को भरत व्यास शर्मा द्वारा मुख्य आयोजन स्थल डाकबंगला चौराहे पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जहां भरत शर्मा ब्यास व अन्य कलाकार मौजूद रहेंगे। पटना शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाली मनमोहक और प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को प्रदर्शित करने वाली प्रेरक झांकिया इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी। शहर के अलग अलग हिस्सों से निकलने वाली झांकियो की संख्या इस वर्ष इकतालीस है जो अब तक का सर्वाधिक है। इसके अलावा लगभग 50 हजार हिन्दू नवबर्ष कैलेंडर का आज विमोचन कर इसे आम जनों के बीच वितरित किये जायेंगे। प्रभु श्रीराम के प्रति लोगो में आस्था और जागरूकता हेतू 50 हजार हैंडबिल पम्पलेट के माध्यम से भी बांटा जाएगा,जिसमे हिन्दु नववर्ष की महत्ता का उल्लेख है। इस पर्चे के माध्यम से लोगो को अपने घरों के ऊपर राम ध्वज लगाने की अपील की गई है। पटना का महावीर मंदिर वर्षो से हिंदू आस्था का केंद्र रहा है और जन जागृति के उद्देश्य से पूरे शहर में लगभग 65 हजार छोटे बड़े झंडों से राममय बनाने की तैयारी है और इसके साथ ही चंदन नगर कोलकाता के द्वारा बीस तोरण द्वार बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा बनारस से  51डमरू बजाने बालो को भी आमंत्रित किया गया है तथा गंगा आरती की विशेष टीम को भी बुलाया गया है जो मां गंगा की आरती की भांति पटना के डाकबंगला चौराहे पर वैसी ही अलौकिक आरती का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य आयोजन स्थल पर राज्यपाल फागु चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे कई राजनीतिनिक, सामाजिक विशिष्ट तथा गणमान्य नेता, कार्यकर्ता एवं अतिथियों के भी मंच पर रहने की सम्भावना है।पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बातचीत में बताया की अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण प्रारम्भ होने तथा इस वर्ष काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से धर्मपरायण लोगो में जबरदस्त उत्साह और उमंग है तथा आयोजन समिति भी इस कार्यक्रम को विशिष्ट बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस मौके पर रामलाल खेतान, कमल नोपानी, नीतिन अभिषेक, राजेश बजाज, सुजय सौरभ, अक्षय कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
वित्तीय अंकेक्षण के अधिकार जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहा इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स
पटना। इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया की स्थापना काल 1949 से ही देश के आर्थिक व्यवस्था एवं निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा बना रहा है । इसने सरकार द्वारा वित्तीय अंकेक्षण के अधिकार जिम्मेदारी से निर्वहन किया है। इन बातों को बताते हुए पटना शाखा के अध्यक्ष सीए गुलशन गुल्लू ने पटना नगर के कुछ समाचारपत्रों में उस खबर पर ध्यान दिलाया जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के द्वारा कथित तौर पर रायपुर स्थित व्यापारी के साथ धोखाधड़ी की गयी । उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि किसी अनजान व्यक्ति को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताया गया।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आरोपित व्यक्ति एक चार्टर्ड अकाउंटेंट नहीं है और मीडिया से आग्रह किया कि वे भविष्य में ऐसी खबरों को प्रकाशित करने से पहले जांच कर ले । इस तरह की खबरों से इस प्रतिष्ठित प्रोफेशन को बिना वजह भारी बदनामी का सामना करना पड़ता है । उन्होंने मीडिया से अपेक्षित सहयोग के लिए आग्रह किया ।

प्रतिभावान छात्रों को मदद करना ही अवसर ट्रस्ट का उद्देश्य : सिन्हा
पटना। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि अवसर ट्रस्ट एक गैर लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के जरुरतमंद लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में मदद करना है। अपने शिक्षकों के परिश्रम से ह्लअवसर ट्रस्टह्व अति उत्साहित है और इस वर्ष से हम 50 गरीब मेधावी बच्चों को अगले 2 वर्ष के लिए उनके रहने, खाने, हॉस्टल पठन सामग्री आदि की व्यवस्था के साथ गहन कोचिंग की व्यवस्था करेंगे, ताकि जब ये आईआईटी में प्रवेश परीक्षा में शामिल हों, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठ सकें और बढ़िया से बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सके। साथ ही श्री सिन्हा ने कहा कि अवसर ट्रस्ट की कोचिंग से इस बार सात बच्चे आईआईटी और एनआईटी में चुने गए छात्रों को पढ़ाई करने के लिए लैपटॉप और प्रथम वर्ष का सेमेस्टर शुल्क भी संस्थान के द्वारा ही प्रदान किया गया।इसअवसर ट्रस्ट की प्रबंधक ट्रस्टी रत्ना सिन्हा , ट्रस्ट के सीईओ ई अनुरंजन श्रीवास्तव और कोचिंग कोर्स के निदेशक डॉ रजनी कांत श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

पटना शहर में डीजल आटो को प्रतिबंधित करने पर आटो चालकों में आक्रोश
पटना। राजधानी में शुक्रवार से डीजल आटो के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई जिससे हजारों चालकों के रोजगार बन्द हो गया। हालांकि परिवहन विभाग का रवैया नरम रहा कोई भी बड़े पदाधिकारी गाड़ियों को जब्त करने के लिए सड़क पर नहीं उतरे मगर पटना ट्रैफिक पुलिस ने मौके का खूब फायदा उठाया। मगर पटना ट्राफिक पुलिस ने कई चालको से गाड़ी जब्त करने का भय दिखाकर अबैध बसूली की। परेशान आॅटो चालक आक्रोशित होकर पटना जंक्शन टाटा पार्क आटो स्टैंड में जमा होने लगे एवं खबर मिलने पर पटना के तमाम आटो संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंच गए। आॅल इंडिया रॉड ट्रांसपोर्ट बिहार के महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि हमलोग लगातार सरकार से ये गुहार कर रहे है कि हमे कम से कम 6 महीने का वक्त और दे दिया जाय। हमलोग स्वत: अपनी गाड़ियों को सीएनजी में परिवर्तित कर लेंगे। मगर सरकार अपनी तानासाही रवैये से गरीवों का निवाला छिनने पर तुली हुई है। वहीं बैठक में आटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि हम लोग सरकार इसलिए चुनते है कि वो हमारे भला करेगी हमे रोजगार मुहैया कराएगी मगर अफसोस हर साल 19 लाख रोजगार का वादा करने वाली सरकार आज हजारों लोगों का रोजगार छीन रही है। वायु प्रदूषण के नाम पर गरीवों का दमन अनैतिक है। आटोचालक भी चाहतें है कि पटना प्रदूषण मुक्त हो। इसी क्रम में अबतक 70% गाड़ियों कोसीएनजी में परिवर्तित कर लिया गया है। जो 30 प्रतिशत लोग बच गए हैं उनके लिए थोड़ा समय चाहिए। जो सब्सिडी मिल रहा था उसे अभी चालू रखा जाए। बैठक में आॅटो रिक्शा चालक संघ से धर्मेंद्र पासवान,रविन्द्र तिवारी, आॅटो मेंस यूनियन से सुबोध कुमार,संतोष पासवान, पटना जिला आॅटो रिक्शा चालक संघ से देवेंद्र तिवारी,बिजली प्रसाद, सत्येंद्र लाल, बिहार राज्य टेम्पू चालक संघ से नवीन मिश्रा, मुर्तजा अली, विजय नाथ राय, सुनील कुमार, अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

डीपीई प्रशिक्षितों को मिलेगा प्रधानाध्यापक बनने का मौका
पटना। राज्य सरकार ने राज्य में राज्य के डीपीई व डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षकों को भी प्रधानाध्यापक बनने का अवसर प्रदान किया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार राज्य प्राथमिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियमावली 2021 के तहत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक बनने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएलएड, बीटी, बीएड, बीएएड, बीएससीएड, व बीएलएड उतीर्ण होना लिखा हुआ है। मगर 2003 से मार्च 2015 तक की अवधि में नियुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों को विभाग के द्वारा सेवाकालीन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी थी। इन शिक्षकों को दो वर्षीय डीपीई व 6 माह का संबद्धन कोर्स कराया गया था। विभाग ने 6 महीने को संबद्धन कोर्स के साथ डीपीई का डीएलएड के समकक्ष माना है। उसके बाद सेवाकालीन प्रशिक्षण के आधार पर संबंधित प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसलिए प्राथमिक शिक्षक प्रधान शिक्षक नियुक्ति नियमावली में सुधार कर 6 महीने का संबद्धन कोर्स के साथ डीपीई को डीएलएड के समकक्ष मानते हुए इस तारह के शिक्षकों को भी प्रधान शिक्षक के पद पर योग्य माना गया है। सरकार के इस निर्णय का शिक्षक अस्मिता बचाओ अभियान समिति के सदस्यों ने स्वागत करते हुए शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मेलेसिया की लिम्बास वूड से पेंटिंग बनाते कोलकाता के सोमनाथ
पटना/रौशन कुमार सिंह। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार व अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुदेशीय सहकारी समिति के तत्वावधान में गांधी मैदान में आयोजित गांधी शिल्प बाजार में बिहार सहित अन्य राज्यों के हस्तकला की झलक देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में कोलकाता आए वूड का्रफ्ट के कलाकार सोमवार लकडियों पर मूर्ति का स्वस्प उतारकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां 450 से लेकर 3800 तक की पेटिंग बिक्री के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वे बंगाल की टीक लकडियों पर मलेसिया से लिंबास व ब्लैक बेल लकडियों को छोटे छोटे टुकड़ों विभिक्त कर उनकपर मूर्तियों का आकार देते हैं। इस संबंध में गांधी शिल्प बाजार की आयोजिका अर्चना सिंह ने बताया कि बिहार सहित उडीसा, पंजाब, तामिलनाडू, यूपी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, जम्बू कश्मीर आन्ध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हस्तकला से जुड़े हस्तशिल्पियों को बाजार मिल रहा है। इस आयोजन में बिहार के अलावे अन्य राज्यों से हस्तशिल्पी आए है जो अपने द्वारा बनाये उत्पादों को प्रदर्शन व बिक्री कर रहे है। वहीं सहारनपुर से आए अरमान बतातें हैं कि वे लोग हाथ से बने हुए फर्नीचर पर अपने कला का प्रदर्शन कर ग्राहकों तक पुहंचाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पटना के लोगों के लिए 50 प्रतिशत की छूट भी दे रहे हैं। गांधी शिल्प बाजार में मधुबनी पेंटिंग कर कपड़े कनात सहित अन्य जगहों पर मधुबनी पेंटिंग बना रहीं देवता झा ने कहा कि वह लोगों को उचित मूल्य पर मिथिला की शान मधुबनी पेंटिंग उपलब्ध करा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.