ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना नगर निगम द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओं अभियान, नाले पर तोड़े गए बने अवैध निर्माण अतिक्रमकारियों से वसूल किया गया जुर्माना।

पटना नगर निगम द्वारा शुक्रवार से सभी अंचलों में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। बायपास नाला, मंदिरी नाला सहित शहर के सभी बड़े नालों के आसपास स्थित अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। गौरतलब है कि मानसून के दौरान अतिक्रमण करने के कारण नाले जाम होते है टास्क फोर्स द्वारा सड़क पर चल रहे अवैध खटाल को तोड़ा गया एवं नाले के किनारे बने गौशाला आदि को हटाया गया. इस दौरान नगर निगम कर्मियों के साथ पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसके साथ ही सड़क किनारे स्थित अवैध रूप से लगे बैनर पोस्टर एवं होर्डिंग को भी हटाया जा रहा है कंकड़बाग, दीघा, बायपास, बारी पथ, अशोक राजपथ सहित कई जगहों पर जुर्माना भी वसूल किया गया।

मशीनों से लगातार जारी है नाला उड़ाही

पटना नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतू आगमन से पहले युद्धस्तर पर शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई जारी है. कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का नगर आयुक्त द्वारा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए है. प्रत्येक दिन मुख्यालय स्तर पर कार्यो की समीक्षा भी की जा रही है। जेसीबी द्वारा बड़े और छोटे नालों की उड़ाही कर रही है वहीं सुपर सक्कर मशीन द्वारा अत्याधिक गहराई वाले मैन हॉल की सफाई कराई जा रही है। विदित है कि पटना नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की सेवा दी जा रही है. फिर भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नियमों एवं सरकार के दिशा-निर्देश की अनदेखी करते हुए खुले मैदान एवं खुले नालों में कचरा डंप किया जाता है। यही वजह है कि लगातार नाला उड़ाही के बावजूद कई नालों की उपरी सतह पर प्लास्टिक थैले, बोतल, थर्माकोल के पेपर आदि पाए जाते हैं. वहीं, लगातार अभियान चलाकार नालों को अतिक्रमण मुक्त रखने की कार्रवाई भी की जाती. परन्तु पुलिस बल एवं निगम की टीम के जाते ही दोबारा वह स्थान अतिक्रमित हो जाते हैं। अतिक्रमण की वजह से नाले जाम हो जाते हैं जिससे जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती है. इसी कड़ी में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकार नालों के उपर बने खटाल हटाए जा रहे है। गौरतलब है कि इन खटाल संचालकों द्वारा अक्सर गोबर आदि को नालों में डंप कर दिया जाता है जिससे नाले में पानी का बहाव अवरुद्ध होता है। आम नागरीकों से भी अपील की जा रही है कि वह कचरे के निष्पादन के लिए डोर टू डोर गाड़ियों की मदद लें। खुले नाले में इसे ना बहाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.