ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा ने रचा इतिहास, राज्यसभा में 100 सदस्यों वाली पार्टी बनी

पटना: भाजपा 1990 के बाद से राज्यसभा में 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा पहली बार राज्यसभा में 100 सदस्य होने की उपलब्धि पर पहुंच गई है। ऊपरी सदन में 32 साल बाद किसी पार्टी ने इस आंकड़े को हासिल किया है।
हाल ही में छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसमें असम में 2 सीट, हिमाचल प्रदेश में 1, केरल में 3, नागालैंड में 1, त्रिपुरा में 1 और पंजाब की 5 सीटें शामिल हैं। भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट खो दी, लेकिन नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट पर जीत हासिल की।
आधिकारिक घोषणा होना बाकी
राज्यसभा की वेबसाइट ने अभी तक नए टैली की नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। वर्तमान में भाजपा के सदस्यों की संख्या 97 है। हाल ही में हए चुनावों में उसे तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके बाद राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंच जाएगी।
2014 में राज्यसभा में भाजपा की सीटें 55
राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं और बहुमत का आंकड़ा 123 होता है। भाजपा धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रही है। 2014 में राज्यसभा में भाजपा की सीटें 55 थी और तब से लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि पार्टी ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.