ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के अधिकारियों ने जारी किया संपत्ति का ब्योरा, पुरानी अल्टो के मालिक हैं मुख्य सचिव, सीएम के सचिव के पास वाहन नहीं

पटना: बिहार सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी कर दिया है। इसे सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जारी ब्योरे के मुताबिक अचल-संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद जैसे शहर इन अफसरों की पसंद हैं। कुछ के फ्लैट और प्लॉट बेंगलुरू, पटना, लखनऊ जैसे शहरों में भी हैं। कुछ अफसर गहनों के तो कुछ हथियारों के शौकीन हैं। कुछ अफसर ऐसे भी हैं जिनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ खास नहीं है तो वहीं कुछ लाखों के कर्जदार हैं।
चीफ सेक्रेटरी के पास पुरानी ऑल्टो, नकद महज 32 हजार: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के पास नकदी महज 32 हजार 850 रुपये हैं। उनके पीपीएफ खाते में 10 लाख 67 हजार रुपये जमा हैं। वे 2013 मॉडल की मारुति 800 ऑल्टो कार के मालिक हैं। उनके पास 2 एसी और 2 फ्रिज भी है। सीवान के बहुआरा गांव में उनके पास करीब एक बिगहा खेती योग्य जमीन है। हालांकि इसका परिवार में बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। पटना के बेली रोड में स्थित जगत अमरावती अपार्टमेंट में 1425 वर्गफीट का उनका फ्लैट है।
डीजीपी दंपती सोने-चांदी और हीरे के शौकीन: बिहार के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल और उनकी पत्नी सोने-चांदी के हीरे के शौकीन हैं। इनके पास 560 ग्राम सोना और 40 ग्राम सोने के साथ ही हीरे का एक सेट भी है। डीजीपी की पत्नी के पास 1950 ग्राम चांदी है। हालांकि वार्षिक संपत्ति विवरण में डीजीपी ने 470 ग्राम सोना और हीरे के सेट को शादी के समय मिला बताया है। डीजीपी के नाम से गुरुग्राम में एक फ्लैट, दो करोड़ तीन लाख का एक भूखंड और उनकी पत्नी का दिल्ली के द्वारका में एक करोड़ का एक फ्लैट है। नोएडा तथा गुरुग्राम में एक व्यावसायिक भूखंड है। सिंघल ने बैंक से एक करोड़ 36 लाख का कर्ज लिया है। डीजीपी और उनकी पत्नी के पास कैश नहीं है।
83 लाख की संपत्ति के मालिक हैं चैतन्य प्रसाद: गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की 8301009 रुपये की कुल संपत्ति है। उनकी चल संपत्ति 3902262 रुपये तथा अचल संपत्ति 4398747 रुपए की है। इसके अलावा उनके पास पैतृक संपत्ति से मिली जमीन है। ब्योरे में इसका वर्तमान मूल्य उल्लिखित नहीं है। उनके पास 1500 ग्राम सोना तथा 3500 ग्राम चांदी है।
सीएम के सचिव के पास कोई वाहन नहीं: मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार के पास 10 हजार रुपये नकदी है। बचत खाते में 2.62 लाख जमा हैं। 10 लाख पीपीएफ में हैं। इनके पास कोई वाहन नहीं है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 2.76 एकड़ खेती की जमीन है जो विरासत में मिली है। इसका बंटवारा नहीं हुआ है। बेंगलुरू में इनका एक फ्लैट है। इसकी कीमत 91 लाख रुपये है। अनुपम कुमार पर 72.80 लाख का लोन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.