ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के 12 लाख से ज्यादा किसानों की बंद होगी पीएम सम्मान राशि!

पटना: राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को पीएम सम्मान योजना की किस्त नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू कर दी कि जिन किसानों का खाता आधार और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से लिंक नहीं होगा, उन्हें अब राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।
राज्य में ऐसे किसानों की संख्या 12 लाख 29 हजार 800 है। इसके अलावा 94 हजार 799 किसानों के आवेदन और आधार के नाम में अंतर है। इन दोनों तरह के किसान अगर से पहले इसे दुरुस्त नहीं करते हैं तो उनका भुगतान बंद हो जाएगा। किसानों की यह संख्या ई-केवाइसी के कारण वंचितों से अलग है। राज्य के किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का भुगतान इसी महीने होने वाला है। ऐसे में किसानों के खाते की गड़बड़ी जल्द दूर हो जाए, इसके लिए कृषि विभाग ने अपने स्तर से प्रयास तेज कर दिया है। योजना के नोडल अधिकारी और संयुक्त कृषि निदेशक डीपी त्रिपाठी ने बताया कि जिन किसानों का यह मामला है, उनकी सूची जिले के अधिकारियों को भेज दी गई है।
साथ ही, उनसे कहा गया है कि कृषि समन्वयक और सलाहकारों को लगाकर किसानों की समस्या का निराकरण जल्द करा दें, ताकि किसानों का भुगतान रुके नहीं। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि बैंक में जाकर आवेदन दें और अपने खाते को आधार के साथ एनपीसीआई से लिंक करा लें। यह काम बैंक के अधिकारी करेंगे, लेकिन आवेदन उन्हें देना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.