ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार विधान परिषद का चुनाव आज, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 23 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का दावा सभी 24 सीटों ओर होगी एनडीए की जीत

पटना: विधान परिषद चुनाव के लिए पटना जिले में 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चार अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर वोटिंग की लाइव बेबकास्टिंग होगी। इससे मतदान केंद्रों की स्थिति हिंदी भवन बने कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। यदि किसी केंद्र कोई गड़बड़ी हुई तो त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने की व्यवस्था की गई है। वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसद भी वोटर हैं। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में सात अप्रैल को मतगणना होगी। चार अप्रैल को मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच वज्रगृह में रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बेगूसराय, पूर्णिया, छपरा, कटिहार, मधुबनी में बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार के चुनाव प्रचार से लौटने के बाद कहा कि पंचायती राज प्रतिनिधियों और इस चुनाव के मतदाताओं का उत्साह शासन और सरकार के प्रति भरोसा का प्रतीक है। जनता के भरपूर आशीर्वाद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सभी 24 सीटों पर विजयी होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी एकजुटता से काम कर रहा है। मुकेश सहनी अब एनडीए के हिस्सा नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन मिला है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में प्रत्येक क्षेत्र में सभी वर्गों के लिए काम हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.