केस से धारा हटाने के लिए पैसे मांग कर फंस गए दारोगा साहब, अपने ही थाने में FIR के बाद हुए फरार
पटना जिले के धनरूआ थाने के अवर निरीक्षक एव मसौढी अंचल निरीक्षक के रीडर के घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है घूसखोरी की जांच उजागर होने के बाद धनरूआ पुलिस ने रीडर विकास कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दारोगा वीरेंद्र कुमार फरार बताया जा रहा है धनरूआ की पुलिस दारोगा वीरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना के धनरूआ के दारोगा एवं मसौढ़ी के अंचल निरीक्षक के रीडर के बातचीत का एक ऑडियो कुछ दिन पूर्व तेजी से वायरल हुआ था इस ऑडियो में दरोगा विरेंद्र कुमार और लीडर विकास कुमार एक महिला से केस मैनेज करने को लेकर पैसे की मांग करते हुए स्पष्ट सुने जा रहे थे मामला धनरूआ थाने के सहादत नगर में एक लड़की से छेड़छाड़ का था बाद में पीड़िता नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया । इस मामले में धनरूआ कांड संख्या 103 22 मनोरमा देवी के द्वारा दर्ज कराई गई थी । दोनों मुकदमों में दबाव बनाने के लिए अभियुक्त पक्ष के द्वारा भी एक मामला दर्ज कराया गया था