ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में आभूषण निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनाने के लिए तैयार, ज्ञान भवन में आभूषण प्रदर्शनी के शुभारंभ पर बोले उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन

बिहार में उद्योग तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए सरकार हर सेक्टर की पूरी मदद के लिए तैयार है। बिहार में आभूषण निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अगर इस सेक्टर से जुड़े उद्योगपति या कारोबारी ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग पार्क की जरूरत महसूस करेंगे, तो सरकार इसके लिए तैयार है। बिहार में सिर्फ बेचिए नहीं बल्कि बनाईए भी। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित B2B आभूषण प्रदर्शनी Jewellery Connect के शुभारंभ के मौके पर ये बातें कहीं।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज पटना में 3 दिनों तक चलने वाले बिजनेस टू बिजनेस आभूषण प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जिसमें बिहार और बाहर से आए बहुत से आभूषण निर्माताओं ने हिस्सा लिया। इन्हें संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आभूषण निर्माताओं को सरकार प्लग एंड प्ले फैसिलिटी देने के लिए तैयार है और उन्हें इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2016 के तहत जो लाभ हैं, वह भी मिलेगा

उन्होंने देश के बड़े आभूषण निर्माताओं से अपील की कि वे बिहार में उद्योग लगाएं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद पूरे देश में हीरा या आभूषण निर्माण में जुटे सबसे ज्यादा कारीगर बिहार से हैं । बिहार के कारीगरों को रोजगार मुहैया कराने पर सरकार प्लग एंड प्ले सुविधाएं देकर बिहार में आभूषण निर्माण को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में इस वक़्त उद्योग का बहुत बढ़िया माहौल है। बिहार के बारे में उद्योग जगत के लोगों का परसेप्शन भी अब बदल गया है जो बिहार को लेकर पुरानी धारणा रखते हैं उन्हें एक बार जरूर बिहार आकर देखना चाहिए कि यहां सब कुछ कितनी तेजी से बदला है और बदल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अब उद्योगों के तेज विस्तार के लिए पूरी तरह तैयार है। बिजली पानी सड़क के बाद उद्योग क्षेत्र से जुड़े आधारभूत संरचना के विकास के लिए भी उनका विभाग पूरी मुस्तैदी से लगा है और काम कर रहा है।

ज्ञान भवन में चल रहे ज्वेलरी कनेक्ट 2022 कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे आभूषण निर्माताओं ने भी कहा कि वाकई बिहार के बारे में जैसा सुना था यहां आकर स्थिति उससे कई गुना बेहतर नजर आई। आभूषण निर्माताओं ने कहा कि बिहार उनके लिए निर्माण का नया डेस्टिनेशन हो सकता है और इसके बारे में वो सकारात्मकता से विचार कर आगे बढ़ेंगे।

बिजनेस टू बिजनेस आभूषण प्रदर्शनी में मुंबई, दिल्ली, राजकोट, अमृतसर, कटक, कोयंबटूर समेत देशभर के कई शहरों से करीब सौ के आसपास आभूषण निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और अपने बेहतरीन उत्पाद यहां रखे। आभूषण प्रदर्शनी में शामिल होने वाली प्रमुख नाम है – चारू जैन एंड ज्वेलर्स, वीटीएल, VNIT, कोटा वाला, ज्वेल्स ऑफ राजपूताना, वृंदावन ज्वेलर्स व अन्य

Leave A Reply

Your email address will not be published.