जदयू के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरू कि गयी जनसुनवाई कार्यक्रम से आमजनो और कार्यकर्त्ताओं को मिल रहा है लाभ : उमेश सिंह कुशवाहा
सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार देश में तेजी से तरक्की करने वाला राज्य: विजय कुमार चौधरी
2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे श्री नीतीश कुमार, अफवाह फैला रहा है विपक्ष: लेसी सिंह
जदयू के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी और खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के मंत्री श्रीमती लेसी सिंह शामिल हुई। इस दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेरणा और उनके दिशा निर्देश पर पार्टी मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम कि शुरूआत की गई थी। इस कार्यक्रम से आमजनों और कार्यकर्त्ताओं को काफी लाभ मिला है।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार संसाधनों के माामले में गरीब जरूर है साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की कमी भी है, लेकिन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का काम इतनी ईमानदारी, दक्षता और कुशलता से हुआ है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार देश में तेजी से तरक्की करने वाले राज्य के रूप में जाना जाता है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अत्याधिक गर्मी की वजह से सरकार के द्वारा छात्र-छात्राओं को राहत देने के लिए स्कूल को दिन के 11 बजे के पहले तक चलाने का निर्देश दिया है।
इस मौके पर खाद्य एवं सुरक्षा उपभोक्ता विभाग के मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में संपन्न हुये विधानसभा चुनाव में जनता ने वर्ष 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहने का जनादेश दिया था। परन्तु विपक्ष की ओर से सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बिहार में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार चलती रहेगी।