ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना नगर निगम क्षेत्र के मेनहोल के ढक्कन 15 दिन के अंदर दुरुस्त किए जाएं। गौरव पथ के विकास की कार्य योजना पर काम हो… उपमुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने पटना नगर निगम एवं बुडको के द्वारा निगम की क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। दिए आवश्यक निर्देश।
पटना 29 अप्रैल 2022
नगर विकास एवं आवास विभाग के सभागार में पटना नगर निगम एवं निगम की ऐसी योजनाएं जो बुडको द्वारा क्रियान्वित की जा रही हैं, उनकी समीक्षा बिहार के उपमुख्यमंत्री -सह- मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग ने की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी मेनहोल के ढक्कन हर हाल में 15 दिनों के अंदर दुरुस्त किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम और नगर विकास एवं आवास विभाग संयुक्त समन्वय के साथ निगम क्षेत्र के होल्डिंग्स के बारे में वर्तमान बाधाओं को दूर करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार ने शहरी आबादी को बेहतर नगरीय सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कई महत्वकांक्षी परियोजनाओं को शुरू किया है। इसके क्रियान्वयन से आम नागरिकों को बेहतर शहरी जन-जीवन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के क्षेत्र में शिमला के मॉल रोड अथवा गंगटोक के एम.जी. रोड की तर्ज पर गौरव पथ के विकास हेतु कार्य योजना पर काम हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम को विद्युत अधिभार शुल्क दिलाने तथा निविदा समिति की समिति की माह में नियमित बैठक आयोजित करने इत्यादि अन्य मुद्दों पर विभाग और नगर निगम यथाआवश्यक विधि सम्मत् काम करे। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी छह अंचल में जल-जमाव से निजात हेतु 114 योजनाएं गई है, जिसकी प्राक्कलित राशि 133.56 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि कदम कुआं में 5.88 करोड़ की लागत से वेंडिंग जोन के निर्माण की कार्रवाई शुरू की गई है, जिसमें पेयजल, लाइट, पार्किंग की सुविधा, मांस, सब्जी और अन्य विक्रेताओं के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य 9 महीने का रखा गया है। उन्होंने कहा कि बैरिया डंपसाइट पर कचड़े का पृथक्करण और निपटारण जैव-खनन जैव-उपचार इत्यादि कार्यों के लिए व्यवस्था शुरू की गई है। इस परियोजना का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। 15 मई 2022 तक इस योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पटना नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत शेष बचे 13 स्थानों पर जलापूर्ति वितरण प्रणाली, आर.सी.सी. जल मीनार का निर्माण, पंप हाउस इत्यादि अन्य कार्यों को 136.76 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किया जाना है, जो निविदा की प्रक्रिया में है। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से पटना नगर निगम के 27 वार्डों के 76007 परिवार अच्छादित होंगे।
उपमुख्यमंत्री ने पटना नगर निगम की वैसी योजनाएं, जिनका क्रियान्वयन बुडको के माध्यम से किया जा रहा है, की भी समीक्षा की। बुडको के प्रबंध निदेशक द्वारा बताया गया कि सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों पर पालीवार संवेदक एवं ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वर्तमान वर्ष की तैयारी हेतु पंपों की मरम्मत एवं सम्पोषण कार्य प्रगति पर है तथा सभी स्थायी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही, मुख्यालय द्वारा नियंत्रण कक्ष से इसकी सतत निगरानी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के पूर्व सभी नाला की उड़ाई एवं सफाई ससमय पूर्ण करा ली जाए तथा शुरू की गई परियोजनाओं का कार्य निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समय पर पूरा किए जाएं।
बैठक के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रजनी देवी, नगर आयुक्त श्री अनिमेष पाराशर, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार, पटना नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के सदस्य श्री इंद्रजीत चंद्रवंशी, डॉ० आशीष सिन्हा, श्रीमती श्वेता राय, अपर नगर आयुक्त श्रीमती शीला ईरानी, नगर निगम के मुख्य अभियंता श्री रविंद्र प्रसाद, नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी श्री देवेंद्र सुमन, श्री विशाल आनंद एवं सभी छ: अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.