बिहार सम्मान एवं बिहार बाल कलाश्री सम्मान के साथ भव्य रंगारंग सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद और बिहार कला श्री पुरस्कार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 25 वी बिहार सम्मान और बिहार कलाश्री सम्मान स्थानीय गांधी मैदान स्थित शकुंतला सभागार कालिदास रंगालय में काफी धूमधाम के साथ संपन्न किया गया इस समारोह का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार के पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके अलावा मुख्य अतिथि बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ जदयू नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह के अलावे वरिष्ठ साहित्यकार साहित्यकार,कवि डॉ विनय कुमार विष्णुपुरी, जाने-माने सर्जन चिकित्सक डॉ दिवाकर तेजस्वी, समाज सेविका नीलम सिंह, साथ ही युवा नेताअरुण कुमार, बैंक कर्मी राहुल कुमार इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने उदगार व्यक्त किए।
आरंभ में स्वागत अध्यक्ष पत्रकार आकाश कुमार ने सभी आगत अतिथियों कलाकारों एवं सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का स्वागत तहे दिल से किया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच संचालन अध्यक्षता कला सांस्कृतिक पुरुष व वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत ने किया।
अतिथियों के हाथों बिहार सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा के रूप में डॉ मनोज पांडे,सोशल साइंटिस्ट ऑफ़ बिहार के राजेश कुमार,डॉ राजेश कुमार,कला एवं साहित्य सेवा में सुनील कुमार, सामाजिक कार्य में सुनीता गुप्ता, लोक गायन विधा में वरिष्ठ लोक गायिका रौशन कुमारी उर्फ झुमरी, अभिनय विधा में अभिषेक कुमार, स्वास्थ्य फिटनेस ट्रेनर धीरज कुमार,दंत चिकित्सा सेवा में डॉ कौशल कुमार कालिंदी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंजू कुमार उद्योग विधा में एसके राय भौतिक शास्त्र शिक्षा में मधु कुमारी मनोविज्ञान शिक्षा में उज्जवल कांत हिंदी साहित्य सेवा में, अंग्रेजी चिकित्सा सेवा में डॉ दिवाकर तेजस्वी के अलावे बाल नृत्यांगना श्रावणी सुगंधा को बिहार सम्मान स्वरूप ट्रॉफी असम एवं सम्मान पत्र दिया गया।
बिहार बाल कलाश्री सम्मान चैतन्य शरण शुभम शरण आराध्या राय हनसा लक्ष्मी आराध्या रानी स्वरित रंजन को भी सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र दिया।
कार्यक्रम संयोजिका सोनी गुप्ता के सफल निर्देशन में नृत्य संगीत गायन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में गणेश वंदना देवी गीत निशा कुमारी भजन अनीता सिन्हा परी कुमारी के भजन और छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
आई लव माय इंडिया आराध्या राय प्रेम रतन धन पायो हनसा लक्ष्मी आराधी आराधी सजना तेरे लिए सजना तेरी मिट्टी में मिल जावा आराध्या राधीके नृत्य पर लोगों ने काफी मनोरंजन किया साथ ही कई कलाकारों ने अपनी ढेर सारी प्रस्तुति देकर लोगों को अपनी प्रतिभा का एहसास कराया और सारे दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन कर बच्चों और बड़े कलाकारों का मनोरंजन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया जैसा कि हम जानते हैं विनोद पंडित के द्वारा प्रस्तुति रोशन कुमारी के द्वारा और अनुष्का जयसवाल की प्रस्तुति उच्चस्तरीय रहा। कार्यक्रम के अंत में धनबाद ज्ञापन नीरज सिन्हा ने किया। इस पूरे कार्यक्रम का प्रायोजक मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया गया था।