ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना कुख्यात अपराधी मानिश मलिक पुलिस की गिरफ्त में आया

पूर्व में भी कई संगीन मामलों में दर्ज है एफआईआर
पटना राजधानी पटना में बढ़ते अपराध की घटनाएं आये दिन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। अपहरण, फिरौती, लूट, हत्या व बलात्कार सरीखी घटनाएं पुलिस की नींद हराम कर रही है। साथ ही प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठा रही है। राज्य में होने वाली ज्यादातर घटनाओं में युवाओं की संलिप्तता खुलकर सामने आ रही है। कुछ ऐसा ही एक मामला बुधवार को राजधानी पटना में सामने आया। राजधानी के फुलवारीशरीफ इलाके के नयाटोला स्थित मस्जिद के पास एक कुख्यात अपराधी मो मानिश मलिक पुलिस की गिरफ्त में आ गया यह शुरु से ही अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। मगर यह खुद ही पुलिस की चंगुल में फंस गया। पुलिस की खुफिया तंत्र ने इस अपराधी को खोज निकाला और अब यह सलाखों के पीछे चला गया है। मानिश की गिरफ्तारी से इसके इलाके के लोग काफी सुकून में हैं। मानिश के पिता का नाम मो वहाबुद्दीन है। मानिश की गिरफ्तारी फुलवारी थाना में हुई है। पुलिस के मुताबिक इसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अपने इलाके में इसने काफी दहशत फैला रखा था। दर्जनों अपहरण, लूट व हत्या जैसे कई संज्ञीन अपराध को इसने अंजाम दिया था
इसके खिलाफ गांधी मैदान,पीरबहोर समेत पूर्व में फुलवारी थाना में भी दो बार मामले दर्ज हैं। इसकी दहशत से लोग काफी परेशान रहते थें। मानिश पटना में दहशत का पर्याय बन चुका था। यह किंग आफ पटना नाम का एक गैंग भी चलाता है। जिसमें बाईकर्स गैंग से जुड़े कई ऐसे युवा जुड़े हैं। जिनका अपराध की दुनिया में बोलबाला है। अपराध करना और लोगों को लूटना इनकी फितरत बन चुकी है। मानिश के साथ उनके साथ अपराध को अंजाम देने वाले कुछ और उनके साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कई संगीन अपराध को अंजाम दिया है। इनकी गिरफ्तारी हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.