ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना किसान प्रकोष्ठ के मंत्री पिंटू यादव का निधन, वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

पटना। भाजपा नेता तथा पटना किसान मोर्चा के मंत्री पिंटू यादव का आज पटना में निधन हो गया। पिंटू यादव के निधन को लेकर भाजपा के नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। पिंटू यादव पटना के गोसाई टोला के निवासी थे। वह भाजपा में काफी दिनों से सक्रिय थे। पटना महानगर से जुड़ी किसी भी कार्यक्रम में उनकी सक्रियता शामिल रहती थी। उन्हें पार्टी के द्वारा पटना किसान प्रकोष्ठ का मंत्री बनाया गया था। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनका इलाज पटना के ही निजी अस्पताल में चल रहा था। बीते रविवार की देर रात्रि उनका इलाज के क्रम में निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, उनके करीबी युवा नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता राजीव गुप्ता, पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन, भाजपा नेता राहुल राज, अनिल सिंह, अंकित शर्मा, शरिक हाशमी, शुभम राज सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
इस मौके पर उनको जानने वाले भाजपा नेताओं तथा गोसाईं टोला के स्थानीय लोगों ने बताया कि पिंटू यादव बेहद अच्छे शख्सियत थे। समाजसेवा में उनकी गहरी रुचि थी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर अपनी पहचान बनाई थी। पार्टी के सभी आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। अभी हाल ही में रामनवमी के शोभा यात्रा में उनकी भागीदारी सराहनीय थी। उनके चाहने वालों ने बताया कि पिंटू यादव के निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है

Leave A Reply

Your email address will not be published.