ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना दानापुर स्टेशन की लॉन्ड्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

राजधानी पटना में दानापुर स्टेशन के आरआरआइ भवन के पीछे मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री में 300 किलो क्षमता वाले ब्यॉलर के बर्नर में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गयी। इससे रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस कारण से रेल्वे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद वहां मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी को दी सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम दो छोटी व दो बड़ी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची अग्निशमन ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस बीच लॉन्ड्री में रखे लाखों रुपये के कंबल, चादर व तौलिया जल कर राख हो गया
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
हालांकि किसी भी कर्मी को शारीरिक रूप से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इधर दानापुर रेल मंडल के पीआरओ पृथ्वीराज ने बताया कि इससे दानापुर रेल मंडल की ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराये जानेवाले कंबल, चादर आदि पर इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ट्रेनों में यात्रियों को कंबल, चादर आदि की सुविधा मिलेगी। पीआरओ ने बताया कि ब्यॉलर के बर्नर में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। दानापुर कंट्रोल की ओर से तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिये जाने पर दोपहर 120 से 138 के बीच फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर दोपहर 143 बजे आग पर काबू पा लिया जिसके बाद लोगों को राहत मिली प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण ब्यॉलर के बर्नर में तकनीकी खराबी बतायी गयी है। मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। कितने की क्षति हुई है, इसका आकलन किया जा रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.