ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सचिवालय एएसपी ने बेउर थानेदार की ली जमकर क्लास, पीड़िता को थप्पड़ मारने और गाली-गलौज करने का लगा है आरोप

पटना बेउर थानेदार अतुलेश कुमार ने पीड़िता को थप्पड़ जड़ा और गाली गलौज कर के भगा दिया। दरअसल यह पूरा मामला बेउर इलाके से विक्की पासवान के किडनैपिंग और हत्या से जुड़ा है। जिसकी लाश पुलिस को मोतिहारी में मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच की। बुधवार को फुलवारी शरीफ के ASP मनीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस किया था। इस मामले में 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया था।
वही मृतक की माँ का आरोप है कि वो अपने बेटे की लाश मांगने बेउर थाना गईं थी। मगर इसकी जगह उन्हें थानेदार ने थप्पड़ मार दिया। साथ ही गाली गलौज किया। पुलिस के व्यवहार से गुसाया परिवार अनीसाबाद गोलंबर पहुंच गया और इसके बाद रोड पर बैठ गए। इस कारण तीन तरफ से रोड जाम हो गया। गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया। करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा। स्कूल बस के साथ ही कैदियों से भरी गाड़ी भी जाम में फंस गई।

रोड जाम की सूचना मिलने के बाद गर्दनीबाग थाना की पुलिस पहुंची फिर सचिवालय ASP काम्या मिश्रा भी आईं। जब ASP को पूरी बात पता चली तो सबसे पहले बेउर थानेदार की फोन पर ही जमकर क्लास ली। जिसके बाद काम्या मिश्रा नाराज परिवार को समझाने में जुटी हैं। हलाकि यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी सचिवालय के थानेदार सीपी गुप्ता के द्वारा पीड़िता से अभद्र व्यवहार किये जाने का भी आरोप लगा था.
और कुछ ही दिन बाद राजद आवास के पास भी मीडिया के लोगों से धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार किये किये जाने का भी आरोप लगा जिसके बाद सचिवालय ASP काम्या मिश्रा ने सभी मीडिया के लोगों को आश्वाशन भी दिया गया था की सचिवालय थानेदार सीपी गुप्ता के ऊपर कार्रवाई की जाएगी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब देखना लाजमी होगा की थप्पड़ मारने वाले बेउर के थानेदार अतुलेश कुमार के ऊपर क्या कार्रवाई होती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.