ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी पटना में डीजल से चलने वाली बसों पर जल्द ही लगाई जाएगी रोक

पटना: राजधानी पटना में अब जल्द ही डीजल से चलने वाली बसों पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार ने योजना तैयार कर ली है। बिहार सरकार द्वारा पुरानी बसों को बदलने के लिए बस मालिकों को 7.50 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जल जीवन और हरियाली कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का एक उद्देश्य प्रदूषण को कम करना भी है। डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने से प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है। इसी के मद्देनजर अब राजधानी पटना में डीजल से चलने वाली बसों को बंद किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक और सीएनजी बस खरीदने के लिए बस चालकों को अनुदान भी दिया जाएगा, जिससे बस चालकों को बस खरीदने में सुविधा हो। बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि इस योजना के तहत बस मालिकों को अनुदान दिया जाएगा। साथ ही साथ इस योजना के लागू हो जाने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। गौरतलब है कि पिछले दिन हो पटना में डीजल से चलने वाले ऑटो पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.