पटना में दिनदहाड़े कॉलेज गर्ल्स को छेड़ना युवक को पड़ा महंगा, गुस्साए छात्राओं ने बीच सड़क पर ही कर दी पिटाई
पटना बाईपास थाना इलाके के बाहरी बेगमपुर कदमतल छटंकी पुल के पास कॉलेज से लौट रही तीन छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। इस पर तीनों छात्राओं ने मिलकर युवक की बीच सड़क पिटाई शुरू कर दी। इसे देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई
छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी छात्रा की मां को मिली तो मां मौके पर पहुंच और छेड़खानी कर रहे युवक को चप्पल निकाल कर बीच सड़क पर ही पुलिस के सामने पिटाई शुरू कर दी
इसके बाद स्थानीय लोगों ने छेड़खानी कर रहे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक अपना नाम रिशु बता रहा है। पटना सिटी जंगली प्रसाद लेन का रहने वाला है