ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेजस्वी यादव की शादी की तैयारियों की आई पहली तस्वीर, सैनिक फार्म में बचपन की दोस्त को बनाएंगे हमसफर

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  की गुरुवार को दिल्ली में सगाई के बाद शादी होने वाली है। इसको लेकर दिल्ली के साकेत के सैनिक फॉर्म में सारी तैयारियां की जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष की शादी को काफी गोपनीय रखा गया है। तेजस्वी यादव अपनी दोस्त राजश्री ऊर्फ एलेक्सिस से शादी करने जा रहे हैं। शादी समारोह को लेकर लालू परिवार के सारे सदस्य भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष के बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। l तेजस्वी यादव की शादी की तैयारियां की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

साकेत के सैनिक फार्म में हो रही है तैयारी 

तेजस्वी यादव और एलेक्सिस की शादी को लेकर सैनिक फार्म में जबरदस्त तैयारी चल रही है। इस शादी में परिवार के लोगों के अलावा काफी कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। सैनिक फार्म में बड़े बड़े पंडाल बना जा रहे हैं। सुबह से मेहमानों की खातिरदारी के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या को छोड़कर किसी ने नेता प्रतिपक्ष की शादी को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है। रोहिणी ने बुधवार को ट्वीट कर अपने भाई की शादी की जानकारी दी थी।

स्कूल की दोस्त के साथ कर रहे शादी

बताया जाता है कि तेजस्वी यादव और एलेक्सिस ऊर्फ राजश्री दोनों दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस में साथ पढ़ते थे। वहीं से दोनों एक दूसरे के करीब आए। बताया जाता है कि जब तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बने तो नजदीकियां और बढ़ गई और दोनों ने शादी का फैसला किया। यह विवाह अंतरजातीय होगा। तेजस्वी की होने वाली दुल्हन मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में उनका घर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.