कड़ाके की ठंड से बिहार के लोगों को बचा रहा कोहरा, पछुआ हवा के कारण गिरेगा प्रदेश का तापमान

पटना। Bihar Weather Alert: प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है।  सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा चलने से पारे में गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड के अभी आसार नहीं हैं। आगे पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण कड़ाके की ठंड का असर देखा जाएगा। हालांकि, ऐसी स्थिति बिहार में नहीं बन रही। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई। पटना में सुबह और शाम को ठंड रह रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे रही। इस कारण पटना में धुंध की स्थिति नहीं रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को गया में घना कोहरा रहा। वहां दृश्यता चार सौ मीटर दर्ज की गई। पटना में सुबह में मौसम साफ रहने के साथ शाम ढलते ही ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।

प्रदेश        अधिकतम               न्यूनतम 

पटना          28.6                       14.4

गया           27.1                        13.2

भागलपुर   27.9                        17.3

पूर्णिया        28.2                      15.4

मुजफ्फरपुर   26.4                       17.1

  • फिलहाल कड़ाके की ठंड से निजात, छाया रहेगा कोहरा
  • पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट
  • 1.5 किमी सतह से ऊपर तक पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का बना है प्रभाव
  • 4 से पांच दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट के आसार
  • 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह जारी
Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
नार्थ कोरिया ने 2 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया  31 मार्च से बंद हो रही हैं ये दो एफडी स्कीम ठेले पर पति का शव, पीछे-पीछे पत्नी, जिसने भी देखा ठिठक गया दिनदहाड़े गांव से अपहरण कर खेत में लेजाकर किया घिनौना काम, आरोपी फरार पिकअप पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत; तीन की हालत गंभीर लकड़ी लेने गए तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, 20 मिनट तक जंगल में हुआ संघर्ष बिल के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे प्रदेश के पचास हजार डॉक्टर, बोले- हमको हमारा काम करने दें... आरआरआर' समेत राम चरण की ये फिल्मों अब ओटीटी पर कर रही बवाल चैत्र नवरात्रि पर घर लाएं ये खास चीज़, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर सुप्रीम कोर्ट में निकाय चुनाव के मामले में सुनवाई आज, फैसला आने के बाद ही साफ होगी स्थिति