ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू की बेटी मीसा भारती और फैयाज अहमद ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा

 नामांकन के समय लालू , तेजस्वी एवं तेजप्रताप रहे मौजूद

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और पूर्व विधायक फैयाज अहमद ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। नामांकन के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे समय बाद बिहार विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। लालू और तेजस्वी की मौजूदगी में मीसा भारती और फैयाज अहमद ने अपना पर्चा दाखिल किया। मीसा भारती अभी निवर्तमान राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है। वहीं फैयाज अहमद 2020 में बिस्फी विधानसभा से उम्मीदवार भी रहे हैं। साल 2020 में इन्होंने बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन लगभग 10 हजार मतों से चुनाव हार गए। फैयाज अहमद आरजेडी के करोड़पति उम्मीदवारों में से एक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दिए आंकड़ों के मुताबिक फैयाज अहमद 11.7 करोड़ रुपए के मालिक है। बता दें कि अभी राज्यसभा में आरजेडी के कोटे से 5 सांसद हैं। जिनमे प्रेमचंद गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह, मनोज झा, अहमद अशफाक करीमी और मीसा भारती शामिल हैं। मीसा भारती का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है। वहीं, प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह का टर्म अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है, जबकि मनोज झा और अहमद अशफाक का टर्म अप्रैल 2024 में पूरा होगा। बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर जो समीकरण बन रहे हैं, उस लिहाज से आरजेडी और बीजेपी से दो-दो और जेडीयू से एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.