ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डी एम ने की मनरेगा, अमृत सरोवर एवं जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा

सासाराम। आज दिनांक 30 मई 2022 को जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के साथ अमृत सरोवर योजना एवं जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा बैठक में डीडीसी रोहतास शेखर आनंद तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने डीडीसी रोहतास को निर्देश दिया कि आगामी 15 जून तक मनरेगा के तहत अर्थवर्क के समाप्त होने के उपरांत, एक ही स्थान पर पिछले 7-8 वर्षों से जमे पीआरएस, मनरेगा का सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन कर अचूक रूप से स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को हिदायत दी कि पीआरएस के कार्यों का सतत पर्यवेक्षण उन सभी के द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया जाना है एवं प्रदत्त लक्ष्यों के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, अमृत सरोवर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सरोवरों के चारों ओर पावर ब्लॉक्स तथा एलईडी लाइट्स लगाने हुए उन्हें इस प्रकार विकसित किया जाए कि वे स्थानीय जनों हेतु रिक्रिएशन स्पॉट के रूप में भी स्थापित हो जाएं। ज्ञातव्य है कि जिले में अमृत सरोवर अभियान के तहत 75 सरोवरों का विकास, आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.