ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना से माता-पिता को खो चुके पटना के बच्चों को पीएम केयर्स योजना का मिला लाभ : 9 बच्चों का हुआ चयन, मिलेगें कई योजनाओं का लाभ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद रामकृपाल यादव भी रहे मौजूद
पटना,प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया और विभिन्न राज्यों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े बच्चों को संबोधित किया। दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संबोधित किया। पटना के हिंदी भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राम कृपाल यादव, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा प्रमिला प्रजापति और जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने इस अवसर पर चयनित 9 बच्चों को आयुष्मान कार्ड, डाकघर में मंथली इनकम स्कीम के तहत 10 लाख का डिपोजिट का पासबुक, प्रधानमंत्री का पत्र, जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित स्नेह पत्र सौंपा

इस योजना के तहत बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत डाकघर में डिपोजिट 10 लाख रुपया बच्चों को 23 वर्ष की आयु पूरा करने पर एक मुश्त मिलेगा। तबतक हर महीने 4 हजार रुपए की सहायता राशि मिलती रहेगी। बिहार सरकार द्वारा भी प्रति महीने बाल सहायता कार्यक्रम तहत 1500 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.