ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना हाई कोर्ट में एन एच पर 50-100 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर बनाये जाने को लेकर जनहित याचिका दायर

पटना : बिहार राज्य में पड़ने वाले सभी नेशनल हाईवे (एन एच) पर ट्रामा सेंटर की स्थापना करने को लेकर एक जनहित याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर की गई है। याचिकाकर्ता राजीव रंजन सिंह ने अपनी याचिका के जरिये संबंधित प्रतिवादियों को नेशनल हाईवे पर 50 से 100 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर बनाये जाने को लेकर आदेश देने का अनुरोध अपनी जनहित याचिका में कोर्ट से किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि ट्रामा सेंटर बनाए जाने से नेशनल हाईवे पर होने वाली घटनाओं में होने वाली मौत को कम या टाला जा सकता है। इस मामले में याचिकाकर्ता ने भारत सरकार के सड़क, परिवहन व हाइवे मंत्रालय के सचिव व राज्य सरकार के मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को अभ्यावेदन भी दिया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि संबंधित प्रतिवादियों द्वारा अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है, इसलिए यह जनहित याचिका दायर की गई है। एनसीआरबी की रिपोर्ट की बात करें तो 2021 में देश में 3.54 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1.33 लाख लोगों की जान गयी। आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में 1.20 लाख लोगों की मौत हुई थी। जबकि 2019 में यह आंकड़ा 1.36 लाख और 2018 में 1.35 लाख था। इसमें ज्यादातर मौतें नेशनल हाईवे पर ही होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.