ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो मामलों में पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पत्नी राबड़ी देवी के साथ पेश हुए लालू यादव

पटना: लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों एकसाथ आज पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। 2010 के धरना-प्रदर्शन के मामले में लालू राबड़ी की पेशी हुई। बताया जा रहा है कि 2010 में जीआरपी के सामने धरना प्रदर्शन करने के मामले में मुकदमा दर्ज था, जिसमें अब तक वे सशरीर उपस्थित नहीं हुए थे। आज कोर्ट में दोनों की पेशी हुई। उसके बाद लालू और राबड़ी अपने आवास के लिए रवाना हो गए। बताते चलें की फिलहाल कोर्ट सुबह में चल रहा है, जिसके कारण लालू-राबड़ी सुबह में ही कोर्ट में पेश हुए और बिना मीडिया को खबर लगे वे घर भी लौट आए। धरना प्रदर्शन के अलावा मानहानि के एक अन्य मामले में भी लालू की पेशी आज कोर्ट में हुई। बताया जा रहा है कि भागलपुर के उदयकांत मिश्रा पर टिप्पणी करने पर मामला दर्ज हुआ था। उदय शंकर मिश्रा ने ही लालू के बयान पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद आज लालू की कोर्ट में पेशी हुई। इन दोनों मामलों के अलावा सीबीआई के विशेष कोर्ट में लालू के पासपोर्ट मामले पर भी आज सुनवाई होनी थी, लेकिन यह सुनवाई आज टल गई. पासपोर्ट मामले में अगली सुनवाई 14 जून को होना तय हुआ है। गौरतलब है कि लालू को अपने किडनी की बीमारी का इलाज कराने के लिए सिंगापुर जाना है, जिसके लिए पासपोर्ट की जरूरत है। लेकिन सुनवाई टलने के कारण लालू प्रसाद यादव को पासपोर्ट मिलने के मामले में अब अगली सुनवाई 14 जून को होगी, तभी फैसला हो पाएगा कि उन्हें पासपोर्ट मिलता है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.