कार्यकत्र्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री
जदयू प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को हुई कार्यकत्र्ता की बीच, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी तथा ग्रामीण कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री जयंत राज के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा भी शामिल हुए।
कार्यकत्र्ता कार्यक्रम के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ने से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं: उमेष कुषवाहा
पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों को सजा पहले भी सजा मिली है और आगे भी मिलेगी: श्रवण कुमार
ग्रामीण सड़कों के लिए मेंटेनेंस पालिसी जल्द ही आएगी: जयंत राज
15 जून 2022, पटना
जदयू के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद करने के उद्देश्य से हुई कार्यकत्र्ता कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी तथा ग्रामीण कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री जयंत राज जी सम्मिलित हुए। जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान किया गया। साथ ही सम्बन्धित पदाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।
सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने इस अवसर पर कहा कि कार्यकत्र्ता कार्यक्रम की लोगों को जानकारी हो रही है और इसका असर भी उन्हें नजर आ रहा है। यही कारण है कि इसके प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और काफी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ने सारी बातें मिडिया के सामने रख दी हैं। उसके अलावे कोई नई बात नहीं है। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि कोई भी दल अनुशासन से ही चलता है, जहां अनुशासन नहीं होगा वहां नयी-नयी समस्याएं रोज खड़ी होंगी। हमारे प्रदेश अध्यक्ष 4 लोगों की प्राथमिक सदस्यता को समाप्त करने का जो फैसला लिया है वो पूरी जांच पड़ताल के बाद लिया है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने आगे कहा कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी हैं और उन्हीं के निर्देश पर पार्टी चलती है। कोई भी किसी का भी व्यक्तिगत समर्थक हो सकता है पर जो कोई भी पार्टी की नीति, सिद्धांत और कार्यक्रम का विरोध करेगा भविष्य में भी उसे सजा मिलेगी। अनुशासनहीनता के आरोप में पहले भी लोग दल से निष्काषित किये जाते रहे हैं। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र कुशवाहा जी द्वारा केन्द्रीय मंत्री पद से श्री आरसीपी सिंह जी के त्याग पत्र दिए जाने सम्बन्धी वक्तव्य पर मंत्री जी ने कहा कि सब चीज के लिए एक संवैधानिक प्रक्रिया है।
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बहुत जल्द ही ग्रामीण सड़कों के मेंटेनेंस सम्बन्धी नयी पालिसी लाने वाले हैंस उन्होंने कहा कि हमारे विभाग से सम्बन्धित 3-4 मामले ही आज आए हैं। जनसुनवाई में आने वाले अधिकांश मामले जमीन से संबंधित होते हैं। हम लोगों ने संबंधित पदाधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
उक्त अवसर पर मुख्यालय उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी एवं सचिव श्री वासुदेव कुशवाहा भी मौजूद रहे