ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक बीमा भारती पर ठगी का आरोप, मुकदमा दायर

पटना: नीतीश कुमार के कैबिनेट में मंत्री रह चुकी जेडीयू के विधायक बीमा भारती के ऊपर मुकदमा दायर किया गया है। नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने धोखाधड़ी की। साथ ही उनके भाई और एक अन्य के खिलाफ भी मुकदमे में शिकायत दर्ज है।
एक अधिवक्ता लिपिक ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और चेक बाउंस का एक शिकायती मुकदमा दायर किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की अदालत में कल परिवाद पत्र संख्या 7225/2022 अधिवक्ता लिपिक कुणाल राम ने आईपीसी की धारा 420 406 और एनआईएक्ट की धारा 138 के तहत विधायक बीमा भारती, उनके भाई अशोक भारती और एक महिला वकील ललिता कुमारी के खिलाफ दाखिल किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 20 जून की तारीख तय की है। परिवाद पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता ललिता कुमारी के साथ मुंशी का काम करता था। वकील ललिता कुमारी के जरिए उसकी बीमा भारती से जान -पहचान हुई। परिवादी ने एक कार्यालय में नौकरी के लिए आवेदन किया था। वकील ने विधायक बीमा भारती से नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। एक लाख रुपए विधायक को दिए और नौकरी नहीं मिली। रुपए वापस मांगने पर बीमा भारती ने एक लाख का चेक दिया, जो बाउंस कर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.