ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीपीएससी पेपर लीक कांड में गिरफ्तार शक्ति कुमार निकला जेडीयू का नेता

पटना: बीपीएससी पेपर लीक कांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को एक शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है। शक्ति कुमार जेडीयू का नेता है। इससे पहले वह उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव रह चुका था। हालांकि जब रालोसपा का जेडीयू में विलय हुआ तो शक्ति कुमार भी जेडीयू ज्वाइन कर लिया। शक्ति कुमार की कई तस्वीरें सामने आयी हैं जिनमें वह जेडीयू के दिग्गज नेता उपेन्द्र कुशवाहा, अशोक चौधरी के साथ नजर आ रहा है। अब ऐसे में इसको लेकर निश्चित रूप से विपक्ष हमलावर होने वाला है। बता दें कि शक्ति सिंह बेल्हा के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी है। उसने कबूल किया है कि बीपीएससी का सी सेट का प्रश्न पत्र उसने अपने मोबाइल से स्कैन किया और आगे फॉरवर्ड किया था। उसने डॉक स्कैनर मोबाइल ऐप के जरिए बीपीएससी प्रश्न पत्र को स्कैन कर कपिल देव नाम के व्यक्ति को व्हाट्सएप पर भेजा था। आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में गया जिला में किराए का भवन लेकर राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज नाम से प्राइवेट कॉलेज खोला था. इस कॉलेज का प्रिंसिपल वह खुद है. वर्ष 2011 में कॉलेज को एफिलिएशन मिला था। इस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में समाप्त हो चुकी है। बीते 4 वर्षों से इस कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किया जाता रहा है। इसी क्रम में बीते 8 मई को कॉलेज में बीपीएसपी की परीक्षा भी आयोजित की गयी थी। आर्थिक अपराध इकाई के विशेष अनुसंधान दल ने राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज में छापेमारी कर गहनता से तलाशी ली। इस दौरान टीम के हाथ कई दस्तावेज और उपकरण लगे हैं. जिसे आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इस मामले में लगातार अनुसंधान किया जा रहा है. साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। इसी क्रम में आरोपी शक्ति कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसे मामले की पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीपीएससी 67वीं पीटी की परीक्षा के प्रश्नपत्र आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज से लीक हुए थे और उसके बाद इस पूरे मामले के कारण पूरे बिहार की किरकिरी एक बार फिर से पूरे देश में हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.