ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : अग्निपथ पर चर्चा के लिए विपक्ष अड़ा, नहीं लेंगे सत्र में भाग, तेजस्वी बैठेंगे धरने पर

पटना: अग्निवीर योजना पर बिहार की राजनीति और भी गरमा गई है। पहले भी विपक्ष इस योजना के खिलाफ मार्च निकाल कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप चुका है। अब जब कि बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र चालू है, ऐसे में विपक्ष ने बिना अग्निवीर पर चर्चा के सत्र में भाग लेने से इनकार कर दिया है।
इस बाबत विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी माँग रही है कि सदन में अग्निपथ को लेकर चर्चा होनी चाहिए। अग्निपथ योजना युवाओं के लिए ठीक नहीं है। हम सदन में इस बात की चर्चा करना चाहते थे। लेकिन हमारी माँग को नामंज़ूर कर दिया जा रहा है। राज्य सरकार कह रही है कि यह बिहार का मामला नहीं बल्कि केंद्र का मामला है।
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा देश के साथ साथ बिहार का भी है। इस आंदोलन में कई छात्रों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कई कोचिंग सेंटर को परेशान किया जा रहा है। उन पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिन्हें सरकार को वापस लेना होगा।
तेजस्वी ने तंज करते हुए कहा कि अगर अग्निवीर योजना इतनी अच्छी है तो ये सिर्फ सैनिक पर ही क्यों सिविल सेवा में यह नियम लागू होना चाहिए। बड़े अधिकारियों पर भी यह फैसला लागू होना चाहिए। उन्होंने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि वह सदन में तानाशाह रवैया अपना कर चर्चा नहीं होने दे रही है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम सदन चलने देना चाहते है लेकिन सत्ताधारी दल सदन चलने नहीं देना चाहते है। तभी तो हमें चर्चा से रोका जा रहा है। अग्निपथ योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टैंड क्या है, यह भी साफ़ होना चाहिए। कल सदन के सत्र के चौथे दिन पहले हाफ़ में कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति के सामने तेजस्वी यादव विरोध स्वरूप धरना देंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने अग्निपथ योजना को लेकर अपनी राय साफ़ की है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी राय साफ करें।
इसके पहले तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज विपक्षी नेताओं ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की थी। इन लोगों ने सदन में अग्निपथ नीति को लेकर चर्चा कराने की मांग रखी थी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसे खारिज कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.