ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में पूर्व जिला पार्षद की हत्या, फ्लैट से संदिग्ध स्थिति में मिली लाश

पटना: पटना के दानापुर इलाके के नौबतपुर के पूर्व जिला परिषद राकेश उर्फ गुड्डू सिंह का शव उनके फ्लैट से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है। बताया जाता है गुड्डू सिंह वर्तमान में नौबतपुर के तीसखोरा के वार्ड सदस्य भी हैं। गुड्डू सिंह रूपसपुर थाना क्षेत्र के वैश्वशरैया नगर में साकेत सदन के फ्लैट में रहते थे। उसी फ्लैट में उनका शव बरामद किया गया है। शव जहां जिस कमरे से बरामद किया गया है उसके आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि गुड्डू सिंह की हत्या की गई है। घटनास्थल पर जानकारी के बाद रूपसपुर पुलिस भी पहुंची साथ ही दानापुर एएसपी अभिनव धीमान भी पहुंचे और मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी मामले की तफ्तीश चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस तरह से हत्या की गई है। फिलहाल है मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसे नकारा नहीं जा सकता, उसकी भी जांच पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि काफी दिनों से गुड्डू यहीं रह रहे थे। इनका किनके साथ उठना बैठना और घर पर आना जाना था सभी की तफ्तीश होगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.