ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शेयर की अस्पताल के अंदर की तस्वीर,

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता की भावुक करने देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव को हॉस्पिटल में भर्ती दिखाया गया हैm इसमें लालू काफी कमजोर और बीमार लग रहे हैं। उनके चेहरे पर बाइपैप जैसा यंत्र भी लगा हुआ दिख रहा है। अस्पताल के भीतर वार्ड की तस्वीरें शेयर करते हुए रोहिणी ने लिखा कि पापा उनके लिये हीरो की तरह हैं, जिनके जल्द ठीक होने की वह कामना करती हैं। रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर अकांउट पर जो तस्वीर शेयर की हैं इसमें दिख रहा है कि लालू यादव के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और वे बेहद कमजोर दिख रहे हैं. रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा, मेरे हीरो, मेरा सपोर्ट पापा. जल्द ठीक हो जाइए. वह और मीसा भारती वीडियो कॉल के जरिये पिता लालू यादव को देख रही हैं, इसमें वह भावुक दिख रही हैं. फोटो के साथ रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा, हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति! बता दें कि आज लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का आज 26वां स्थापना दिवस है। लेकिन लालू फिलहाल हॉस्पिटल में हैं, इस वजह से किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा। पार्टी के स्थापना दिवस पर सिर्फ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पटना से एक निजी अस्पताल में इलाजरत लालू प्रसाद यादव के बारे में खबर सामने आ रही है कि उनको बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली ले जाया जा सकता है। पार्टी नेताओं से जानकारी मिली है कि लालू यादव का शुगर लेवल भी बढ़ गया है, जिसका डॉक्‍टर इलाज कर रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच लालू यादव की तबीयत स्थिर बताई गई है।
गौरतलब है कि पिछले रविवार को लालू प्रसाद यादव के अचानक गिर जाने के कारण कंधे की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उन्‍हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.