ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के बुनकर और शिल्पी राज्य की ताकत। स्वदेशी ही स्वावलंबन का आधार : उपमुख्यमंत्री

पटना। स्थानीय संवाद में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार बुनकरों और शिल्पियों के जीवन में बदलाव के लिए कृतसंकल्पित है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए कदम बढ़ाते हुए “वोकल फॉर लोकल” पर ध्यान देने को कहा है। स्वदेशी ही स्वालंबन का आधार है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वैश्विक चुनौती के दौरान स्थानीय उत्पादों ने नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में विदेशी चीजों का बहिष्कार के अभियान में हथकरघा से जुड़े बुनकरों का बड़ा योगदान रहा है। जिनके बदौलत आजादी की लड़ाई को धार मिला, वे बुनकर और शिल्पी राज्य की ताकत हैं। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य में स्थानीय बुनकरों एवं हथकरघा उद्योग से जुड़े शिल्पियों के जीवन में खुशहाली के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट हाट भी बिहार के बने बेहतरीन उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने की एक बेहतर कोशिश है। बिहार सरकार की निरंतर कोशिश रही है कि बिहार में नए उद्योग लगे, जो बिहार के उद्यमी हैं, उन्हें बेहतर माहौल मिले ताकि वे बेहतर कार्य कर सकें, जिससे अधिक-से-अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की योजना हो या विद्युत करघा अनुदान हो, सरकार ने बुनकरों को सहूलियतें प्रदान की हैं। बिहार सरकार ने हैंडलूम मार्क निबंधन की योजना शुरू करके उन्हें सहूलियत दी हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित बुनकर मुद्रा योजना के माध्यम से हथकरघा बुनकरों को क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने हेतु अनुदानित ब्याज दर पर वित्तीय सहायता प्रदान किया जा रहा है। बिहार के सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना लागू की गई है।
उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार बुनकर समाज के लोगों जीवन में बदलाव लाने एवं उनकी खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उक्त अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, उद्योग मंत्री मो० शाहनवाज हुसैन, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव मो० आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव श्री एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव श्री संदीप पौन्ड्रिक, बिस्कोटेक के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.