मसौढ़ी में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में नई सरकार गठन पर उत्साह
मसौढ़ी। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय जनता दल यू मसौढ़ी के कार्यालय में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी मनाएं एवं नीतीश जी में आस्था जताए तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री जी को पीएम मैटेरियल बताए। नई सरकार को बधाई देने में प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष पालटन सिंह, अश्वनी कुमार उर्फ गोल्डी, सुभाष चंद्र गांधी, पंकज शर्मा, जिला नेत्री शोभा कुमारी, अशोक शर्मा, रजनी, प्रतिक पटेल, सुभाष नेता, पुष्पेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह, रंजीत पटेल, सत्येंद्र कुमार, उज्जवल कुमार, राजद नेता किरी यादव, कांग्रेस नेता अरफराज साहिल, मृत्युंजय पांडे एवं अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।