ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय-चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने कहा है कि वे आज भी अपने उस बयान पर कायम हैं जिसमें उन्होेंने कहा था कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे।
नई दिल्ली से पटना पहुंचने पर आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता में बैठे दो प्रमुख घटक दल जिस तरह से एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं उसे देखते हुए सरकार की स्थिरता के प्रति कोई कैसे इत्मीनान रह सकता है। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना, विशेष राज्य का दर्जा सहित कई ऐसे अहम मुद्दे हैं जिसपर एनडीए के अंदर घटक दलों का स्टैंड पहले से स्पष्ट है फिर भी इसे लेकर जद(यू) की ओर से जो कुछ कहा जा रहा है उसका मतलब सामान्य तो नहीं हो सकता।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुनः दुहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम बनने की इच्छा रखे हुए हैं और इसलिए वे एनडीए से बाहर निकलने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का मूल्यांकन उसके सांसद एवं विधायकों की संख्या के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि हमारी पार्टी सियासी नफा-नुकसान नहीं देखती। हमारी चिंता बिहार और बिहार के लोगों की समस्याओं से जुड़ी है जिसे लेकर हमारा संघर्ष और हमारी कोशिश निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ता है।
यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी जयकिशन ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.