ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कंपकंपाती ठंड में पूर्व जिलापार्षद ने किया अलाव की व्यवस्था

कटिहार:- कड़ाके की ठंड तथा पछुआ हवा चलने से कटिहार जिला में आम जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। शीतलहर के कारण हार कंपाने कनकनी बढ गई है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगो के समक्ष मुसीबते बढ़ गई है।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों की राहत के लिए पूर्व जिला परिषद सह राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई है।

कुर्सेला बस स्टैंड,सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, स्वास्थ्य केंद्र, शहीद चौक, नेता जी चौक सहित स्थानों पर अलाव जलाया गया है।

पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार हाड़ कंपाने वाली ठंड व पछिया हवा से शुरू हुई जानलेवा कनकनी के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला चौक शहीद चौक, नेताजी चौक सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लकड़ी का इंतजाम कर अलाव की व्यवस्था की गई है। बता दें कि लगातार जारी ठंड चार दिनों से अचानक तापमान में आई गिरावट के कारण जानलेवा बन गई है। इस कारण गरीब व कमजोर तबके के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी।प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत किसी चौक-चौराहे पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कड़ाके की ठंड के साथ चल रही पछिया हवा स्थानीय लोगों और राहगीरों को कंपकपा रही है। पारा लगातार नीचे की ओर लुढ़क रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से क्षेत्र में एक भी जगह अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में निराशा है। जबकि रेलवे स्टेशन कुर्सेला चौक, बस स्टैंड, बाजार, सहित अन्य जगहों पर रोजाना सैकड़ों लोग आते जाते व ठहरते हैं। दूरदराज ग्रामीण इलाकों से बुजुर्ग महिला प्रखंड सहित बाजार कार्य के लिए मुख्यालय पहुंचते हैं। लेकिन, कपकपाती ठंढ में उन्हें अलाव की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के इस रवैये से आसपास के लोगों में मायूसी के साथ साथ नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.