ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गृहमंत्री की कोई भी चाल यहाँ कामयाब नहीं होगी: मदन सहनी

 

बिहार ने भाजपा के राजनैतिक तोड़-फोड़ का करारा जवाब देकर उनके खात्मे की शुरुआत की है: शीला मंडल

पटना। जदयू प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं माननीय परिवहन मंत्री शीला मंडल सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
‘‘कार्यकत्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में आज आईसीडीएस के अंतर्गत चलने वाले बाल विकास परियोजना में पूर्व से कार्यरत प्रखंड परियोजना सहायक भी पूरे बिहार से बड़ी संख्या में आए। इन लोगों की मांग थी कि 29 जून 2019 से कार्यरत सभी सहायक के पद को जो 10 अगस्त 2022 के पत्र द्वारा 31 अगस्त 2022 से समाप्त कर दिया गया है, उसे पुनः कार्यरत रखा जाये। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने इनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद कहा कि यह परियोजना आईसीडीएस के माध्यम से चल रही थी और केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रखंड परियोजना सहायक के पद को विलोपित कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में राज्य सरकार की पूरी सहानुभूति आपलोगों के साथ है। सरकार इसपर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेगी।

समाज कल्याण मंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राज्य सरकार पर की गयी टिप्पणी के संदर्भ में पूछने पर कहा कि बौखलाहट में वो अनाप-शनाप बोल रहे हैं। गृहमंत्री के बिहार दौरे के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि वो कोई शिलान्यास या उद्घाटन करने नहीं आ रहे हैं, उनकी कोई भी चाल बिहार में कामयाब नहीं होगी। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें विकास से कभी कोई मतलब नहीं रहा। उन्हें बयानबाजी करने के अलावे और कुछ नहीं आता।
परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के संदर्भ में कहा कि ‘‘हर कामयाबी दिखती नहीं जल्दी पर सबका सहयोग हो तो हारती नहीं जल्दी’’ हमारे मुख्यमंत्री इसी के तहत विपक्ष को संगठित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा का काम राजनैतिक तोड़-फोड़ का है, पर बिहार ने उनको जवाब देकर पूरे देश से उनके खात्मे की शुरुआत कर दी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि बिहार में विकास, मिल्लत और सद्भावना की बात ही चलती है। यहाँ भाजपा की कोई चाल कामयाब नहीं हो सकती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.