नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ा, सुखाड़ के लिए 100 करोड़
– कैबिनेट की बैठक में 21 एडेंडे पर लगी मुहर
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में हुई बैठक में 21 एजेंडे पर मुहर लगी है। बैठक में बिहार सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को एक साथ 2022 से 34 प्रतिशत के स्थान पर 38 प्रतिशत डीए देने की स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट बैठक में मद्य निषेध विभाग में 905 पदों के सृजन की सीजन की स्वीकृति दी गई। वहीं विश्वविद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के 1420 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। सैप में कार्यरत कुल 3953 सेवानिवृत्त सैनिकों की अनुबंध अवधि 2022-23 के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई और सुखाड़ से निपटने के लिए एक सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।