ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुद को चीफ जस्टिस बताकर फर्जी निर्देश जारी करने वाला शख्स गिरफ्तार, इओयू का एक्शन

– पटना उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस के रुप में प्रस्तुत कर फर्जी तरीके से डीजीपी मुख्यालय को गया के तत्कालीन एसएसपी से जुड़े मामले में निर्देश जारी किया था

पटना: राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई को बड़ी सफलता मिली है। राजधानी पटना में इओयू ने अभिषेक गोलकिया को गिरफ्तार किया है। यह शख्स खुद को पटना उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस के रुप में प्रस्तुत कर फर्जी तरीके से डीजीपी मुख्यालय को गया के तत्कालीन एसएसपी से जुड़े मामले में निर्देश जारी किया था। यह मामला पटना हाईकोर्ट से जुड़ा है। जहां एक शख्स अभिषेक गोलकिया और उसके साथ में काम करने वाले दो लोगों इओयू ने गिरफ्तार किया है। यहां इस बात की जानकारी मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई ने इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनलोगों को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दरअसल आर्थिक अपराध इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक गोलकिया नाम का व्यक्ति पटना उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस बन कर डीजीपी समेत कई आला अधिकारियों को निर्देश दे रहा है। जिसके बाद सूचना प्राप्त होने के बाद इओयू की टीम ने गिरफ्तार किया है। यहां आर्थिक अपराध इकाई ने लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ साथ फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह पर नकेल कसने में तनिक भी देर नहीं कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.