ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डेंगू के खिलाफ विशेष अभियान, तेजस्वी ने किया फॉगिंग और एंटी लार्वा दस्ते को रवाना

पटना: राजधानी पटना के लगभग सभी मोहल्लों में अब डेंगू पांव पसार चुका है। हर रोज करीब 5000 से ज्यादा लोग डेंगू का टेस्ट करा रहे हैं। रविवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान से 52 टेंपो फागिंग मशीन, 61 हैंड फागिंग मशीन, 375 एंटी लार्वा स्प्रे और स्वास्थ्य विभाग के 25 गाड़ियों को रवाना किया. कुल 513 गाड़ियों को उन्होंने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सर्तक कर दिया गया है। पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना करीब 150 नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे प्रदेश में जहां चार हजार के करीब डेंगू के मरीज हैं, वहीं पटना में इनकी संख्या 2600 से अधिक है। जैसे-जैसे डेंगू के मामले पटना में बढ़ रहे हैं अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। प्लेटलेट्स की संख्या घटने पर मरीज अस्पताल में एडमिट हो रहे हैं। पटना के तमाम बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों के लिए मुश्किल से बेड उपलब्ध हो पा रहा है। पटना के निजी अस्पतालों में एडमिट मरीजों में लगभग 25 फीसदी संख्या डेंगू मरीजों की है। पटना के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में लगभग डेढ़ सौ से अधिक डेंगू के मरीज एडमिट हैं। वही सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी लगभग 110 के करीब मरीजों का इलाज चल रहा है। बड़ी संख्या में डेंगू रोगियों की मदद कर रहे और उनकी फ्री जांच करा रहे समाजसेवी मुकेश हिसारिया कहते हैं कि अगर डेंगू हो भी जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका इलाज बेहद आसान है। अब लगभग सभी को इसके इलाज की जानकारी भी है। प्लेटलेट्स पर विशेष ध्यान देना चाहिये और पर्याप्त मात्रा में नारियल पानी लेते रहना है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने घर के सभी कमरों के साथ बाथरूम की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें क्योंकि यही वह जगह है जो अक्सर हम छोड़ देते हैं। जबकि वहां घर का हर सदस्य जाता है और वहां डेंगू मच्छर के होने की और डेंगू से प्रभावित होने की आशंका ज्यादा रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.