ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IGIMS में बच्चों की एंट्री हुईं बैन, जानिए क्या है पूरा मामला

पटना। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अब बच्चों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। अगर इलाज कराना होगा तभी बच्चे वार्ड में जा पाएंगे। मरीज को देखने या फिर ऐसे ही गार्जियन के साथ वह नहीं जा पाएंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। गार्डों को माइकिंग से इस आदेश को प्रचारित करने के साथ बच्चों को वार्ड में जाने से रोकने को कहा गया है

बच्चों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर बनी व्यवस्था

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेट डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि बच्चों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा को लेकर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। अब संस्थान के वार्डों में ऐसे ही बच्चों को आने दिया जाएगा जिनका इलाज कराया जाना है। बिना इलाज वाले बच्चों को अब वार्ड में जाने से पूरी तरह से रोका जाएगा। संस्थान के कैंपस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है वह बिना इलाज वाले बच्चों को वार्ड में जाने से रोकेंगे। सोमवार से यह व्यवस्था शुरू की जाएगी, इसमें गार्डों को माइकिंग से लोगों को अवेयर करने को कहा गा है।

बच्चों को संक्रमण का खतरा

डॉ. मनीष मंडल का कहना है कि बच्चों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। बच्चे सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान भी नहीं दे पाते हैं। ऐसे में कोरोना काल में यह व्यवस्था बनाई गई है कि बच्चों को वार्डों में जाने से रोका जाए। इसके तहत ही आदेश जारी किया गया है। जिन बच्चों का इलाज होना है उन्हें नहीं रोका जाएगा, लेकिन जो बच्चे घर वालों के साथ ऐसे ही IGIMS आ रहे हैं उनके लिए वार्ड में जाने पर पूरी तरह मनाही रहेगी। डॉक्टर मनीष मंडल का कहना है कि ऐसे बच्चों पर संस्थान में नजर रखी जाएगी जो गार्जियन के साथ बिना काम के वार्ड में जाएंगे। अब संस्थान ने ऐसे बच्चों को वार्ड में जाने पर रोक लगाई है जिन्हें कोई बीमारी नहीं है, पर वह परिवार के साथ अस्पताल चले आए हैं। संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर सुरक्षा कर्मियों को विशेष निगरानी को कहा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.