ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजेंद्रनगर टर्मिनल स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना  RRB-NTPC का रिजल्ट घोषित होने के बाद धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने आज पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर तेजस और मालगाड़ी को रोके रखा। पटना के अलावा आरा रेलवे स्टेशन पर भी छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया

छात्रों के हंगामे के बाद पटना राजधानी सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। छात्रों के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र उग्र हो गये और हंगामा करने लगे

 

जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गये। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर अफरा-तफरी मच गयी। रेलवे ट्रैक पर बैठे छात्रों को पुलिस हटाने में जुटी है। वही घटनास्थल पर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो और डीएम चंद्रशेखर सिंह मौजूद हैं। आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही है। वही छात्रों के इस हंगामे से बिहटा में मरूआडीह और पटना आरा पैसेंजर कई घंटे से रुकी हुई है। जिससे यात्री काफी परेशान है

Leave A Reply

Your email address will not be published.