ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुरथौल में बच्चों एवं अभिभावकों के बीच हेलमेट का वितरण

पटना  राजधानी पटना के कुरथौल में बच्चों एवं अभिभावकों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के सौजन्य से इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन ने पटना में सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और उनके माता-पिता के बीच सड़क सुरक्षा के महत्व और हेलमेट के उपयोग के बारे में “राइड टू सेफ्टी” नामक पहल के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में फुलझड़ी गार्डन कुरथौल में इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन की डॉ चित्रा, डॉ. नम्रता आनंद, वोकैट संस्था की श्रीमति कंचन कुमारी और देवेश कुमार की टीम ने नेतृत्व में बच्चों व उनके अभिभावकों को हेलमेट वितरित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वी.के. सिंह, हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व और हेलमेट के उपयोग के बारे में बताया है और इस पहल की सराहना की।
डा. नम्रता आनंद ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए राइड टू सेफ्टी चलाया जा रहा है,जिसका उद्देश्य पटना में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों को अभी से ही सड़क के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।हेलमेट हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।हेलमेट का उपयोग नहीं करने से हादसे में अनहोनी का खतरा बना रहता है।यातायात नियमों का पालन करने से हादसों से बचा जा सकता है। अधिकांश हादसे ओवर स्पीड और लापरवाही के कारण होते हैं। दोपहिया वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने पर सिर में चोट की वजह से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। हेलमेट के उपयोग से इससे बचा जा सकता है।
डा. चित्रा ने कहा, देश में हर साल डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। इनमे से नब्बे प्रतिशत से ज़्यादा ऐसे लोग हैं जो गाड़ी चलाते समय लापरवाही के कारण दुर्घटना के शिकार होते हैं । लोगों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट न लगाने की आदत एक बेहद संजीदा एवं चिंता का विषय है। हमने आईएचआईएफ की तरफ से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के सौजन्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य पटना में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों को अभी से ही सड़क के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, चुन्नू सिंह,रंजीत ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.