ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

JDU-BJP की ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस विप सीटों पर समझौते का हुआ ऐलान,जाने

पटनाबिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं चुनाव की घोषणा से पहले जेडीयू-बीजेपी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों दल के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव,संजय जायसवाल,तारकिशोर प्रसाद व जेडीयू की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हुए। इसके पहले भूपेन्द्र यादव ने सीएम नीतीश से मुलाकात की जहां सीटों पर समझौते पर अंतिम मुहर लगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सीट बंटवारे का ऐलान किया गया है

प्रेस कांफ्रेंस में एनडीए नेताओं ने सीटों के समझौते पर ऐलान किया। बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी-जेडीयू की सरकार 4 विस चुनावों में लगातार जनता का आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा कर रही है। दोनों दल आपस में सम्मानपूर्वक काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 16 सालों से विकास के काम हो रहे हैं। बिहटा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का जल्द ही उद्घाटन किये जायेंगे और वहां नामांकन होगा तेरह सीटों पर

बीजेपी और उसमें एक सीट पशुपति पारस वाली लोजपा को दी जायेगी। 11 सीटों पर जेडीयू ने लड़ने का तय किया है

वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी 13 सीटों पर लड़ना चाहती थी। हमलोग 12 सीटों पर लड़ना चाहते थे। इस पर लगातार बातचीत होते रही। लेकिन बीजेपी ने एक सीट पर लोजपा को एडजस्ट किया है। 12 पर भाजपा,11 पर जेडीयू व एक सीट पर पारस गुट की लोजपा चुनाव लड़ेगी। यह आपसी समझदारी व मजबूत फैसला है। अब आज से कयासों पर विराम लगेगा

बीजेपी कोटे में रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान,दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज,कटिहार, सहरसा,गोपालगंज, बेगूसराय,समस्तीपुर और वैशाली। वैशाली सीट लोजपा के खाते में जायेगी। जेडीयू कोटे में पटना,भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्पऱपुर,प.चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर,नवादा और मधुबनी शामिल है

Leave A Reply

Your email address will not be published.