ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष बनें दिव्यांश मेहरोत्रा

पटना : सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने दिव्यांश मेहरोत्रा को उनके सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये मुजफ्फरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने बताया कि दिव्यांश मेहरोत्रा हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं।उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान दिव्यांश मेहरोत्रा ने जरूरतमंद लोगों के बीच राशन देने, कोरोना पीड़ितों के लिये ऑक्सीजन, दवा , ब्लड की व्यवस्था और भोजन समेत अन्य जरूरी सहायता प्रदान की है। इसी को देखते हुये उनकी संस्था ने उन्हें मुजफ्फरपुर जिला का अध्यक्ष निुयक्त किया है।
रज्जू साह लेन,रमना मुजफ्फरपुर के रहने वाले दिव्यांश मेहरोत्रा ने प्रभाकर(प्रयागराज) पांच वर्ष की शिक्षा प्राप्त की है। श्रीमती रचना मेहरोत्रा और श्री अमित मेहरोत्रा के पुत्र दिव्यांश मेहरोत्रा ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए। उन्होंने दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर का अध्यक्ष बनाये जाने पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद का शुक्रिया अदा किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.