ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी-12, जेडीयू-11 और पशुपति पारस को मिली एक सीट

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के बीच बैठक के बाद जेडीयू और बीजेपी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। बीजेपी 12 और जेडीयू 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं पशुपति पारस को अपने कोटे से बीजेपी ने एक सीट दी है।इससे पहले शनिवार सुबह बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता में कई मुद्दों पर बात हुई। जेडीयू-बीजेपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस केदौरान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और जेडीयू की ओर से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि विधान परिषद चुनाव में सीटों को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पहले भी कोई विवाद नहीं था, विमर्श चल रहा था, अब उस पर सहमति बन गई है।आपको बताएं कि एनडीए को बाकी तीनों दल भी अपनी ओर से दावेदारी कर रहे हैं। जीतनराम मांझी ने मगध सहित 2 सीटों की मांग की है। उधर पशुपति पारस ने भी वैशाली सहित 2 सीटों की मांग की है। जबकि मुकेश सहनी भी सीट चाहते हैं। हालांकि चर्चा है कि बीजेपी और जेडीयू अपने कोटे से इन सहयोगी दलों को सीट दे सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.