ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्री बाबू के सपनों का बिहार बनाने में जुटे तेजस्वी : रौशन

पटना/31जनवरी 2022।। अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण समाज युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भूमिहार ब्राह्मण के वोट से राजनीति करने वाले दल जहाँ उनके वंशजों को उचित भागीदारी नहीं दे रहे हैं या इस समाज के उम्मीदवारों को टिकट देकर हराने में जुटे हैं वहीं इसके विपरीत राजद के वरीय नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस समाज विधान परिषद के 24 सीटों के चुनाव में उचित भागीदारी देकर बिहार में भूमिहार यादव एकता को तरजीह दे रहे हैं। श्री सिंह भूमिहार ब्राह्मण समाज युवा के कार्यालय में बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि पर संगठन के लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह से श्रीकृष्ण बाबू ने बिहार के विकास की लकीर खींचीं थी उसी प्रकार तेजस्वी यादव ने अपने पथ निर्माण मंत्री व भवन निर्माण मंत्री के रूप में अपने छोटे से कार्यकाल में काम कर दिखाया जो उनके विरोधियों को रास नहीं आया और एक साजिश के तहत उन्हें सत्ता से अलग कराकर खुद सरकार बनाया। श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद जी ने 1990 में अपने मंत्रिमंडल में आठ भूमिहार नेता को मंत्री बनाकर सम्मान दिया था और बिहार में लंबे समय तक उनकी सरकार रही आज उसी तरह बिहार विधान की 24 सीट के चुनाव में एक चौथाई से अधिक सीटों पर भूमिहारों को प्रत्याशी बनाने का संदेश देकर तेजस्वी यादव ने भूमिहार ब्राह्मण समाज को गोलबंद करने का प्रयास किया है इसका फ़ायदा राजद को अवश्य मिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि श्री बाबू ने बिहार के सभी समाज का विकास कर बिहार का मान बढाया आज तेजस्वी यादव भी उनके पदचिन्हों पर चलकर बिहार को जातिवाद व संप्रदायवाद से बाहर निकाल कर युवाओं को रोजगार व किसानों को उनका हक़ दिलाने में जुटे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी स्मिता, संचालन सूर्यकांत कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार ने किया। इस मौके राजीव कुमार, संटू सिंह, किरण देवी, कौशल्या देवी, संजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने सामाजिक दूरी व कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्री बाबू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.